{"_id":"600a558a37056542531ded85","slug":"girdhari-has-to-be-presented-today-in-the-nitesh-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीतेश हत्याकांड में आज गिरधारी को होना है पेश, वाराणसी सदर तहसील परिसर में हुई थी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीतेश हत्याकांड में आज गिरधारी को होना है पेश, वाराणसी सदर तहसील परिसर में हुई थी हत्या
Fri, 22 Jan 2021 10:03 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Fri, 22 Jan 2021 10:03 AM IST
विज्ञापन
कन्हैया विश्वकर्मा उर्फ गिरधारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी सदर तहसील परिसर में बदमाशों की गोली का शिकार हुए नीतेश सिंह उर्फ बबलू की हत्या में शुक्रवार को तिहाड़ जेल में निरुद्ध कन्हैया विश्वकर्मा उर्फ गिरधारी उर्फ डॉक्टर को लाकर अदालत में पेश किया जाना है। हालांकि बुधवार की देर रात तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि गिरधारी को दिल्ली पुलिस लेकर शहर आ रही है या नहीं आ रही है।
विज्ञापन
30 सितंबर 2019 को सदर तहसील में दिनदहाड़े अंधाधुंध फायरिंग कर सारनाथ थाने के हिस्ट्रीशीटर नीतेश सिंह उर्फ बबलू की हत्या कर दी गई थी। वारदात में पुलिस ने गिरधारी को चिन्हित किया लेकिन उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई थी। बीती छह जनवरी को लखनऊ में मऊ के मुहम्मदाबाद गोहना के पूर्व उप ज्येष्ठ प्रमुख की हत्या में गिरधारी का नाम आया तो फिर उसकी तलाश शुरू हुई।
विज्ञापन
11 जनवरी को नाटकीय अंदाज में गिरधारी दिल्ली में गिरफ्तार हो गया। 13 जनवरी को शिवपुर थाना प्रभारी के प्रार्थना पत्र पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एसपी यादव की अदालत ने गिरधारी के खिलाफ वारंट बी जारी कर उसे 22 जनवरी को तिहाड़ जेल से तलब किया था।
विज्ञापन
शिवपुर थाने की पुलिस ने तिहाड़ जेल प्रशासन और नई दिल्ली की स्थानीय अदालत में वारंट तामील करा दिया था। इस संबंध में शिवपुर थाने की पुलिस ने बताया कि गिरधारी को पेश किए जाते ही उसे अदालत की अनुमति से रिमांड पर लेकर वारदात के संबंध में पूछताछ की जाएगी।