फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ghosi Bypoll Result Sanjay Nishad accepted defeat in battle said on om prakash rajbhar

Ghosi Bypoll Result: घोसी के रण में संजय निषाद ने मानी हार, बोले- ओपी राजभर को कहता हूं कि ज्यादा मत बोला करो

Fri, 08 Sep 2023 04:41 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 08 Sep 2023 04:41 PM IST
सार

भाजपा के सहयोगी दल निषाद पार्टी के मुखिया व मंत्री डॉ. संजय निषाद ने घोसी उपचुनाव में हार मान ली है। मीडिया से बातचीत में कहा कि जनादेश का स्वागत करना चाहिए, सम्मान करना चाहिए। घोसी में जो कमी रही उसकी समीक्षा करेंगे। 

विज्ञापन
Ghosi Bypoll Result  Sanjay Nishad accepted defeat in battle said on om prakash rajbhar
कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद व ओम प्रकाश राजभर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

घोसी उपचुनाव के अंतिम परिणाम आने से पहले ही भाजपा के सहयोगी दल निषाद पार्टी के मुखिया व मंत्री डॉ. संजय निषाद ने हार मान ली है। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि हम जनता की भावना का सम्मान करते हैं। जनादेश का स्वागत करना चाहिए, सम्मान करना चाहिए। घोसी में जो कमी रही उसकी समीक्षा करेंगे। इसके साथ ही संजय निषाद ने कहा कि हमारे समाज ने बीजेपी को वोट दिया। घोसी उपचुनाव में  हार के कारणों की समीक्षा होगी।

विज्ञापन


सुभासपा अध्यक्ष के विवादित बयानों पर संजय निषाद ने टिप्पणी की। कहा कि राजभर को मैं कहता हूं ज्यादा मत बोलो। कहा कि  अपने संबंधों को हमेशा ठीक रखना चाहिए। संजय निषाद ने आगे कहा कि हमारे लोग सरकारी नौकरी नहीं पाते हैं।  इसलिए हम अपने समाज को शिक्षित करने की बात कहते हैं।

विज्ञापन

सपा की जीत पर दिया विवादित बयान

इससे पहले मतगणना के शुरुआती चरण में एक टीवी चैनल से बातचीत में संजय निषाद ने विवादित बयान दिया।  कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने सपा के सुधाकर सिंह की बढ़त को लेकर कहा कि अगर एरिया पाकिस्तान वाला है तो लगता है कि पाकिस्तान जीत रहा है। और जब हमारे लोगों का आता है तो फिर वो लोग गायब होने लगते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें; बिना लड़े मायावती का दिखा जलवा, तीसरे स्थान पर चल रहा NOTA, अपील का असर या कुछ और?

उन्होंने पाकिस्तान का मतलब भी बताया। कहा कि जिस तरफ सपा का वोट है। जिन लोगों को उन्होंने तुष्टिकरण की नीति की वजह से इकट्ठा किया है। तो उनकी आबादी जहां है, अगर उस एरिया के ईवीएम खुलते हैं तो लगता कि वो लोग जीत रहे हैं। संजय निषाद से जब यह सवाल किया गया कि सपा के जहां वोटर हैं वो इलाका पाकिस्तान है क्या?

तो इसके जवाब में उन्होंने कहा कि ये ऐसा ही लगता है क्योंकि उन्हें सपा अपना वोटर मानती है। अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि जो अपनी विरासत के लिए नहीं लड़ सकते, सिर्फ वोट के लिए तुष्टिकरण की नीति अपनाए हैं, उसे पाकिस्तान न कहा जाए तो क्या कहा जाए?

विपक्ष मान गया होगा कि ईवीएम सही है

वहीं मीडिया से बाातचीत में सुभासपा नेता अरुण राजभर ने कहा कि घोसी की जनता के फैसले का सम्मान है। तंजात्मक लहजे में कहा कि विपक्ष मान गया होगा कि ईवीएम सही है। चुनाव तैयारियों का हवाला देकर कहा कि हम लोगों ने तो पूरी ताकत लगाकर काम किया।  जो कमी रह गई उसे आगे सही किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि  एक उपचुनाव हारने से कुछ नहीं होता। भाजपा गठबंधन को पूर्वांचल में मजबूत करने का काम करेंगे। लोकसभा चुनाव 2024 में सपा को अपनी ताकत का अंदाजा हो जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed