फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Ghosi Bypoll Results Mayawati power shown without fight NOTA running at third place

Ghosi Bypoll Results: बिना लड़े मायावती का दिखा जलवा, पांचवे स्थान पर रहा NOTA, अपील का असर या कुछ और?

Fri, 08 Sep 2023 06:44 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 08 Sep 2023 06:44 PM IST
सार

 Ghosi Up chunav Result: घोसी का घमासान समाजवादी पार्टी की जीत के साथ समाप्त हुआ। सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह ने भाजपा के दारा सिंह चौहान को बड़े अंतर से शिकस्त दी। नोटा पांचवे स्थान पर काबिज हुआ। इसे बसपा प्रमुख मायावती की अपील का असर माना जा रहा है। 

विज्ञापन
Ghosi Bypoll Results Mayawati  power shown without fight NOTA running at third place
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश की घोसी विधानसभा सीट पर सपा के सुधाकर सिंह ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की। भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान को करारी शिकस्त मिली। कुल 10 प्रत्याशी मैदान में थे। हैरान करने वाली बात ये रही कि 1700 से अधिक लोगों ने नोटा का बटन दबाया। 

विज्ञापन


लोगों का कहना है कि घोसी में बिना लड़े ही बसपा प्रमुख ने अपना जलवा दिखाया है। दरअसल मायावती ने चुनाव से कुछ रोज पहले अपने वोटरों से घर से न निकलने समेत नोटा दबाने का सियासी दांव चला था। उन्होंने अपील की थी कि मतदान से दूर रहें। उन्होंने ये भी कहा था कि अगर किसी को वोट देना ही है तो नोटा का बटन दबाएं।  
विज्ञापन


राजनीतिक जानकारों का कहना है कि उत्तर प्रदेश की सियासत में मायावती के इस प्रयोग के परिणाम कई तरह के बड़े "सियासी संदेश" देंगे। सियासी जानकार तो यह भी मानते हैं कि ऐसा करके मायावती ने एक तरह से भाजपा को उपचुनाव में खुला मैदान दे दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: हार-जीत पर टिका दारा सिंह चौहान का राजनीतिक भविष्य, बेहद रोचक है 30 साल का सियासी सफर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed