फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ghazipur: When the groom came through the helicopter, everyone's eyes were open

गाजीपुरः जब आसमान के रास्ते आया दूल्हा, तो सबकी आंखे रह गईं खुली

Thu, 12 Dec 2019 10:17 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Thu, 12 Dec 2019 10:17 PM IST
विज्ञापन
Ghazipur: When the groom came through the helicopter, everyone's eyes were open
गाजीपुर के मुहम्मदाबाद में हेलीकाप्टर से उतरता दूल्हा

गाजीपुर में भाजपा के जिला महामंत्री श्यामराज तिवारी की बिटिया की शादी के लिए बरात तो गाड़ियों से आई पर दामाद का हेलीकाप्टर से आना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।  मुहम्मदाबाद में बुधवार शाम एक हेलीकाप्टर अष्ट शहीद इंटर कॉलेज परिसर में बने हेलीपैड पर उतरा तो उसने देखने के लिए वहां भीड़ जुट गई।

विज्ञापन


बलिया जिले के चितबड़ागांव निवासी सुरेश तिवारी के पुत्र अंबुज कुमार तिवारी दूल्हे के रूप में हेलीकाप्टर से उतरे तो वहां मौजूद श्याम राज तिवारी और उनके सगे संबंधियों ने आगे बढ़ कर उन सबकी अगवानी की। रात में एक मैरेज हाल में शादी का कार्यक्रम संपन्न होने के बाद दूल्हा अंबुज व दुल्हन शिवांगी बृहस्पतिवार सुबह हेलीकाप्टर से ही रवाना हो गए।
विज्ञापन


शादी में पूर्व रेलराज्य मंत्री मनोज सिन्हा, पूर्व सांसद भरत सिंह, विधान परिषद सदस्य केदारनाथ सिंह, विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल, भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, कृष्णबिहारी राय, पूर्व विधायक पशुपतिनाथ राय, पूर्वांचल बोर्ड के सदस्य जितेंद्र नाथ पांडेय, पूर्व जिला परिषद के चेयर मैन नरेंद्र नाथ सिंह, सपा विधानसभा प्रभारी राजेश राय पप्पू, रमाकांत सिंह आदि ने वरवधू को आशीर्वाद दिया। उड़न खटोला से अपनी दुल्हन को विदा कराकर ले जाने वाली दूल्हे राजा की लोगों में चर्चा होती रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed