{"_id":"5df26f118ebc3e87ab490f7f","slug":"ghazipur-when-the-groom-came-through-the-helicopter-everyone-s-eyes-were-open","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुरः जब आसमान के रास्ते आया दूल्हा, तो सबकी आंखे रह गईं खुली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुरः जब आसमान के रास्ते आया दूल्हा, तो सबकी आंखे रह गईं खुली
Thu, 12 Dec 2019 10:17 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Thu, 12 Dec 2019 10:17 PM IST
विज्ञापन
गाजीपुर के मुहम्मदाबाद में हेलीकाप्टर से उतरता दूल्हा
गाजीपुर में भाजपा के जिला महामंत्री श्यामराज तिवारी की बिटिया की शादी के लिए बरात तो गाड़ियों से आई पर दामाद का हेलीकाप्टर से आना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। मुहम्मदाबाद में बुधवार शाम एक हेलीकाप्टर अष्ट शहीद इंटर कॉलेज परिसर में बने हेलीपैड पर उतरा तो उसने देखने के लिए वहां भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
बलिया जिले के चितबड़ागांव निवासी सुरेश तिवारी के पुत्र अंबुज कुमार तिवारी दूल्हे के रूप में हेलीकाप्टर से उतरे तो वहां मौजूद श्याम राज तिवारी और उनके सगे संबंधियों ने आगे बढ़ कर उन सबकी अगवानी की। रात में एक मैरेज हाल में शादी का कार्यक्रम संपन्न होने के बाद दूल्हा अंबुज व दुल्हन शिवांगी बृहस्पतिवार सुबह हेलीकाप्टर से ही रवाना हो गए।
विज्ञापन
शादी में पूर्व रेलराज्य मंत्री मनोज सिन्हा, पूर्व सांसद भरत सिंह, विधान परिषद सदस्य केदारनाथ सिंह, विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल, भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, कृष्णबिहारी राय, पूर्व विधायक पशुपतिनाथ राय, पूर्वांचल बोर्ड के सदस्य जितेंद्र नाथ पांडेय, पूर्व जिला परिषद के चेयर मैन नरेंद्र नाथ सिंह, सपा विधानसभा प्रभारी राजेश राय पप्पू, रमाकांत सिंह आदि ने वरवधू को आशीर्वाद दिया। उड़न खटोला से अपनी दुल्हन को विदा कराकर ले जाने वाली दूल्हे राजा की लोगों में चर्चा होती रही।
विज्ञापन