Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ghazipur Head on collision between truck and pickup on four lane road driver killed

गाजीपुर: फोरलेन पर ट्रक और पिकअप की आमने-सामने टक्कर, चालक की मौत

Sun, 29 Nov 2026 08:18 PM IST
किशन चौबे अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: किशन चौबे Updated Sun, 29 Nov 2026 08:18 PM IST
सार

गाजीपुर में सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के महरूमपुर गांव के पास वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर ट्रक और पिकअप की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में पिकअप चालक नियाज अहमद (41) की मौत हो गई। वह चुनार से हरी सब्जी लेकर बिहार जा रहे थे और माता-पिता के इकलौते बेटे थे।

 

विज्ञापन
Ghazipur Head on collision between truck and pickup on four lane road driver killed
गाजीपुर सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के महरूमपुर गांव के पास वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर शनिवार रात ट्रक और पिकअप की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में पिकअप चालक नियाज अहमद (41) की मौत हो गई। वह मिर्जापुर जिले के चुनार से हरी सब्जी लेकर बिहार जा रहे थे। नियाज अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे और पिकअप चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे।

विज्ञापन


वाहन में फंस गए थे चालक
सैदपुर कोतवाल अमित कुमार मिश्रा के अनुसार, मिर्जापुर जिले के चुनार थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 13 स्थित दरगाह शरीफ मोहल्ला निवासी नियाज अहमद पिकअप में हरी सब्जी लादकर बिहार जा रहे थे। महरूमपुर गांव के पास फोरलेन पर उनकी पिकअप की ट्रक से आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप का अगला हिस्सा अंदर की ओर धंस गया और नियाज वाहन में फंस गए।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर पहुंचाया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
 

Trending Videos

इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मातम
नियाज के मित्र मोहम्मद नसीम ने बताया कि वह माता-पिता के इकलौते बेटे थे। पिकअप चलाकर परिवार का खर्च चलाते थे। हादसे की खबर मिलते ही मां जायदा बेगम, पत्नी सलमन अंसारी, बेटे समद, अनस और नुमान सहित परिवार के सदस्यों में चीख-पुकार मच गई। रविवार सुबह परिजन कोतवाली पहुंचे और तहरीर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कोतवाल अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed