फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ghazipur crime news in hindi brother murder for refusing to beat to sister

यूपी: लाठी से पीटकर मौसेरे भाई की हत्या, बहन को मारने से मना करने पर वारदात को दिया अंजाम

Thu, 04 Feb 2021 07:54 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: हरि User Updated Thu, 04 Feb 2021 07:54 PM IST
विज्ञापन
Ghazipur crime news in hindi  brother murder for refusing to beat to sister
सांकेतिक तस्वीर

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में एक युवक ने लाठी से पीटकर मौसेरे भाई को मार डाला। गहमर थाना क्षेत्र के संतरामगंज बाजार में बृहस्पतिवार को मौसेरी बहन को मारने-पीटने से मना करने पर युवक ने वारदात को अंजाम दिया। वारदात को अंजाम देकर मुख्य आरपी फरार हो गया। इस मामले में मृतक के बड़े भाई की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दोपहर बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। उनसे पूछताछ की जा रही है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन


संतरामगंज बाजार निवासी आरोपी मनोज कुमार की मां की तबीयत अचानक खराब हो गई थी। दो दिन पूर्व बिहार प्रांत के डुमराव से उसकी बहन अनीता देखभाल करने आई थी। किसी बात को लेकर मनोज अपनी शादीशुदा बहन को मारपीट रहा था। उसके चिल्लाने पर मौसरा भाई सत्येंद्र उर्फ बुल्लू (35) मौके पर पहुंच गया और बहन को बेहरमी से पीटने का कारण पूछा। उसकी बात सुन आरोपी मनोज का गुस्सा और बढ़ गया और उसने लाठी से सत्येंद्र पर वार कर दिया। इसी बीच लाठी के प्रहार से युवक अचेत होकर गिर पड़ा। परिवार के लोग चीखने-चिल्लाने लगे, तभी सत्येंद्र के बड़े भाई वशिष्ठ मौके पर पहुंचे और भाई को अचेत देख उसे उठाने का प्रयास करने लगे। इस बीच आरोपी ने अपने परिवार एवं छोटे भाई के साथ उन पर भी हमला कर दिया। 

विज्ञापन

ट्रामा सेंटर वाराणसी ले जाते समय रास्ते में मौत

उधर, घटना की जानकारी मिलने पर जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचते, आरोपी मौका देख फरार हो गया। परिजन अचेत सत्येंद्र को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां डाक्टरों ने हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर, जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने उपचार के बाद घायल को ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। इस बीच वाराणसी ले जाते समय रास्ते में ही सत्येंद्र की मौत हो गई। शव घर पहुंचते ही महिलाओं के रोने-बिलखने से मोहल्ले के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मृतक के बड़े भाई वशिष्ठ की तहरीर पर मुख्य आरोपी मनोज कुमार, उसकी पत्नी सविता, छोटे भाई जितेंद्र एवं पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किया है। साथ ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

प्रभारी निरीक्षक अनिल पांडेय ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही फरार मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed