Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ghazipur Accidents claim three lives including cyclist fetch Ganga water mourning in sawan festiwal

Ghazipur News: गाजीपुर में हादसे, गंगाजल लेने जा रहे साइकिल सवार युवक सहित तीन की मौत; सावन में छाया मातम

Mon, 03 Aug 2026 10:39 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 03 Aug 2026 10:39 PM IST
सार

Ghazipur News: जिले में हुए विभिन्न हादसों के दाैरान तीन लोगों ने दम तोड़ दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से सभी की शिनाख्त की। इसके बाद परिजनों को सूचना देकर माैके पर बुलाया गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

विज्ञापन
Ghazipur Accidents claim three lives including cyclist fetch Ganga water mourning in sawan festiwal
युवक की माैत के बाद बिलखतीं महिलाएं। - फोटो : संवाद

विस्तार

गाजीपुर जिले के दो अलग- अलग थाना क्षेत्रों में सड़क हादसे में दुधिया सहित तीन की मौत हो गई। रविवार की रात जमानिया के दौदही गांव के सामने बाइक के धक्के से गंगाजल लेने जा रहे साइकिल सवार उत्तम उर्फ गोलू गुप्ता (24), दो बाइकों की रेस में एक- दूसरे से आगे निकले की होड़ में बाइक सवार बिहार के नुआंव निवासी सूरज कुमार डोम (25) की मौत हो गई। जबकि जंगीपुर थाना क्षेत्र में देवकठिया गांव के पास नील गाय से टक्कर के बाद फोरलेन पर गिरे बाइक सवार दुधिया रामजी यादव (52) की अज्ञात वाहन से कुचलकर मौत हो गई। पुलिस तीनों शवों को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।

विज्ञापन


जमानिया: कोतवाल रामसजन नागर ने बताया कि दिलदारनगर थाना के पचोखर गांव निवासी उत्तम उर्फ गोलू गुप्ता साइकिल से गंगा जल लेने के जमानिया के बलुआ घाट जा रहे थे। दौदही गांव के पास तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल में टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही उत्तम की मौत हो गई। 
विज्ञापन


मृतक चार भाइयों में तीसरे नंबर पर थे। घर पर रहकर परिजनों का सहयोग करता थे। पिता मनोज उर्फ मुन्ना गुप्ता मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। वहीं, दूसरा हादसा बरेसर गांव के पास दो बाइक की आपस में टक्कर के कारण हुई, जिससे एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। काफी देर बाद मृतक की शिनाख्त बिहार प्रांत के नुआंव गांव निवासी सूरज कुमार के रूप में हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

परिजनों में मातम

दोनों बाइक सवार एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ में थे, तभी उनकी बाइकों की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई थी। प्रभारी निरीक्षक रामसजन नागर ने बताया कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्जकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

जंगीपुर थानाध्यक्ष शिवमणि त्रिपाठी ने बताया कि बद्दूसराय निवासी रामजी यादव (52) दूध बेचने का कार्य करते थे। वह प्रतिदिन की तरह सुबह बाइक से दूध लेकर गाजीपुर गए थे। दोपहर में घर लौटते समय देवकठिया के पास अचानक सामने नीलगाय आ गई, जिससे बाइक टकरा गई। सड़क पर गिरते ही पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्जकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

दुधिया की मौत से गांव में शोक की लहर
रामजी यादव की सड़क हादसे में मौत की जानकारी मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पत्नी लालसा देवी, पिता अर्जुन यादव, बेटियां अनुराधा और संतोषी रोने- बिलखने लगी। जबकि उनका बेटा दिनेश भारतीय नौसेना में तैनात है वहीं, बेटा मनीष दिल्ली में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। हादसे की जानकारी मिलते ही दोनों बेटे गांव के लिए रवाना हो गए। परिजनों के रोने- बिलखने की आवाज सुनकर दरवाजे पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। गांव के लोग परिजनों को सांत्वना देने में जुटे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed