फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Get the details of yourself or your family from the 2003 voter list recorded with the BLO.

Varanasi News: साल 2003 की मतदाता सूची का अपना या परिजनों का विवरण बीएलओ को कराएं दर्ज

Mon, 08 Dec 2025 01:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Get the details of yourself or your family from the 2003 voter list recorded with the BLO.
मिर्जापुर। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी मतदाताओं से कहा है कि जो अनमैप मतदाता हैं वह संशोधन कराएं।
विज्ञापन

वे साल 2003 की मतदाता सूची में स्वयं का अथवा अपने माता-पिता, दादा-दादी, नाना-नानी का विवरण तत्काल बूथ लेवल अधिकारी को उपलब्ध कराकर अपने गणना पत्रक में संशोधन कराएं।
कहा कि बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा मृतक, शिफ्टेड, डुप्लीकेट व अन्य श्रेणी के मतदाताओं की सूची तैयार की गई है। ये वे मतदाता हैं, जिनका गणना प्रपत्र भरकर बीएलओ को प्राप्त नहीं हुए हैं। ऐसे मतदाताओं की विधानसभावार व बूथवार सूची को जिले की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।
विज्ञापन

राजनीतिक दल व जन सामान्य इस तैयार की गयी सूची को देख लें, यदि कोई आपत्ति हो तो 11 दिसंबर के पहले संंबंधित बूथ लेवल अधिकारी या संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को उपलब्ध करा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी व एडीएम अजय कुमार सिंह ने कहा कि जिन मतदाताओं की मैपिंग 2003 की मतदाता सूची से नहीं हो पाएगी। उनको ईआरओ स्तर से नोटिस जारी किया जायेगा।

इसके लिए उन्हें पात्रता के संबंध में अभिलेख दिये जाने की आवश्यकता पड़ेगी।
इसलिए ऐसे अनमैप मतदाताओं से अपेक्षा है कि वे साल 2003 की मतदाता सूची में स्वयं का अथवा अपने माता-पिता, दादा-दादी, नाना-नानी का विवरण तत्काल बूथ लेवल अधिकारी को उपलब्ध करा दें व उसी के अनुसार अपने गणना प्रपत्र में भी संशोधन करा दें। अन्यथा की स्थिति में नाम कट जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed