Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Gen-Z Conclave in varanasi Hardik Patel urged youth to care about nation alongside their own movements

जेन-जी कॉन्क्लेव में बोले हार्दिक पटेल: आंदोलन के साथ देश की भी चिंता करें युवा, फॉलोअर बढ़ाने की नहीं

Wed, 04 Nov 2026 05:00 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Wed, 04 Nov 2026 05:00 PM IST
सार

जेन-जी कॉन्क्लेव में हार्दिक पटेल ने कहा कि युवा आंदोलन के साथ देश की भी चिंता करें, फॉलोअर बढ़ाने की नहीं। युवाओं के विचारों को बांटने वाला जेन-जी का विमर्श बताया। 

विज्ञापन
Gen-Z Conclave in varanasi Hardik Patel urged youth to care about nation alongside their own movements
जेन-जी कॉन्क्लेव में शामिल छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधायक हार्दिक पटेल ने संस्कृति संसद के जेन-जी कॉन्क्लेव में युवाओं से संवाद किया। उन्होंने कहा कि हमें सबसे पहले जेन-जी शब्द से परहेज करना चाहिए। यह हमारे देश का शब्द नहीं है। कुछ महीने पहले दिल्ली की सड़कों पर हुए प्रदर्शन को भी जेन-जी के नजरिये से देखा जाने लगा। कहा कि देश में हमेशा से युवाओं ने ही बदलाव की राह दिखाई है। चाहे भगत सिंह हों, शिवाजी या स्वामी विवेकानंद। युवाओं को आंदोलन करने का अधिकार है, लेकिन कोई भी आंदोलन मर्यादा से बाहर नहीं होना चाहिए। आंदोलन के साथ युवाओं को देश की भी चिंता करनी होगी, सिर्फ फॉलोअर बढ़ाने की नहीं।

विज्ञापन


रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर के दूसरे हॉल में आयोजित जेन-जी कॉन्क्लेव में हार्दिक पटेल ने कहा कि युवा जिन मुद्दों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, उनके समाधान भी बताएं। आंदोलन के साथ उनके पास आगे की कार्ययोजना भी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बदलते दौर में हमें ऊंचाइयों तक पहुंचने के साथ अपनी संस्कृति और भाषा की भी चिंता करनी होगी। इसी से देश मजबूत होगा।
विज्ञापन


कॉन्क्लेव में युवाओं ने पेपर लीक के अलावा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फर्जी खबरों की पहचान, युवा शक्ति के सामने उपलब्ध विकल्प, देश को विकसित बनाने में युवाओं की भूमिका, महिलाओं की सुरक्षा और शीर्ष पदों पर बैठे बुजुर्गों के बीच युवाओं की भागीदारी जैसे सवाल उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हार्दिक पटेल ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने वाले युवाओं को भटका हुआ बताया। उन्होंने कहा कि विरोध करना जरूरी है, लेकिन अराजकता नहीं होनी चाहिए। जेन-जी की विचारधारा को अमेरिकी षड्यंत्र बताया। भारतीय युवाओं को इस नजरिये से नहीं समझा जा सकता। यह उन्हें बांटने का कुचक्र है।

Trending Videos

एमपी इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन के डॉ. दीपक प्रधान ने कहा कि सोशल मीडिया के कारण दुनिया के युवाओं के साथ भारतीय युवाओं के व्यवहार में भी बदलाव आया है। सोशल मीडिया से बने नए नेटवर्क के चलते युवा पेपर लीक और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े आंदोलनों में शामिल हुए। हालांकि, भारतीय युवा फ्रांस, इटली और जर्मनी जैसे यूरोपीय देशों के युवाओं की तरह हिंसक नहीं हुए। 

झारखंड भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष किसलय तिवारी ने कहा कि भारत का युवा पश्चिमी देशों के युवाओं से अलग है। यहां आदर्श युवाओं के उदाहरण बालक कृष्ण, लव-कुश और नचिकेता हैं। बालक कृष्ण ने बाल्यावस्था में ही बकासुर, अघासुर, पूतना और कंस का वध किया तथा कालिया नाग का मानमर्दन किया। संचालन कौस्तुभ त्रिपाठी, नागेंद्र ने किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed