फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ganjari's international cricket stadium will be ready in 30 months

Varanasi News: 30 माह में तैयार हो जाएगा गंजारी का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम

Wed, 03 May 2023 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 May 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
Ganjari's international cricket stadium will be ready in 30 months
विज्ञापन

काशी को 30 माह में गंजारी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की सौगात मिल जाएगी। 25 एकड़ में 400 करोड़ की लागत से तैयार होने वाले स्टेडियम में एक साथ 30 हजार दर्शक बैठकर क्रिकेट का लुत्फ उठा सकेंगे। स्टेडियम में इंडाेर स्पोर्ट्स की भी सुविधा होगी। उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ (यूपीसीए) ने गंजारी स्टेडियम के निर्माण के लिए एजेंसियों से प्रस्ताव मांगे हैं। पांच मई अंतिम तिथि है। यूपीसीए की वेबसाइट पर जारी प्रस्ताव के मुताबिक काम शुरू होने से 30 माह तक स्टेडियम के निर्माण का लक्ष्य है। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय मैचों के अलावा बैडमिंटन, टेबल टेनिस, तैराकी, आत्मरक्षा के सभी खेलों की भी सुविधाएं मिलेंगी। स्टेडियम में आउटडोर स्पोर्ट्स मैदान, क्रिकेट प्रैक्टिस मैदान, क्लब हाउस भी हो।
ये होंगे निर्माण
खिलाड़ी और मीडिया सुविधाएं, वीआईपी लाउंज, कारपोरेट बॉक्स, ओपन कार पार्किंग, कार चार्जिंग स्टेशन, पानी की टंकी, बारिश के पानी को संरक्षित करने की सुविधा, गोल्फ कार्ट, सड़क, सोलर पैनल, तरणताल, फूड।
विज्ञापन

दो हजार स्क्वायर फीट का होगा बीसीआर
स्टेडियम में होने मैचों के लाइव प्रसारण के लिए 2000 स्क्वायर फिट का ब्रॉडकास्ट रूम (बीसीआर) बनाया जाएगा। सैटेलाइट अप लिंक क्षेत्र के लिए 20 गुना 20 फीट पल्स 12 गुना 12 फीट का कमरा होगा। 500 स्क्वायर फिट में कैंटीन और शौचालय, बस स्टैंंड की सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article