फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Gangster Jhunna Pandit operating gang jail, on target colonizer big companies salesmen

वाराणसी: जेल से गैंग आपरेट कर रहा है गैंगस्टर झुन्ना पंडित, निशाने पर कालोनाइजर और बड़ी कंपनियों के सेल्समैन

Fri, 24 Jun 2022 08:22 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 24 Jun 2022 08:22 PM IST
सार

लूट, रंगदारी और विवादित जमीनों पर दखल के लिए नए युवाओं की फौज तैयार कर रहा है। पांडेयपुर के रमदत्तपुर, हाशिमपुर में झुन्ना की क्राइम कंपनी चल रही है। झुन्ना के एक इशारे पर वारदात को अंजाम दिया जा रहा है।

विज्ञापन
Gangster Jhunna Pandit  operating gang  jail, on target colonizer big companies salesmen
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

वाराणसी में तीन साल पहले दिव्यांग हत्याकांड से जरायम जगत में एक लाख का इनामी और पंजाब के रोपड़ में गिरफ्तारी से सुर्खियों में आए श्रीप्रकाश मिश्रा उर्फ झुन्ना पंडित चित्रकूट जेल से ही गैंग को आपरेट कर रहा है। लूट, रंगदारी और विवादित जमीनों पर दखल के लिए नए युवाओं की फौज तैयार कर रहा है। पांडेयपुर के रमदत्तपुर, हाशिमपुर में झुन्ना की क्राइम कंपनी चल रही है। झुन्ना के एक इशारे पर वारदात को अंजाम दिया जा रहा है। मालवाहक वाहन के खलासी की हत्या में गिरफ्तार दोनों शूटरों ने पुलिस को कई चौंकाने वाली जानकारियां दीं।
विज्ञापन


गुटखा कंपनी के मालवाहक वाहन के खलासी मनीष यादव की हत्या और चालक लालजी पाल पर फायरिंग का सिर्फ मकसद था कि उनके पास रखे रकम को लूटना। जबकि दोनों खाली हाथ ही आजमगढ़ से माल अनलोड करके लौट थे। बड़ी रकम लूट की योजना चित्रकूट जेल में बंद झुन्ना के इशारे पर ही भक्तिनगर, हाशिमपुर में बनी थी।
विज्ञापन

इस घटना को अंजाम देने के लिए झुन्ना ने ही शूटरों की व्यवस्था कराई और उसके गैंग के दीपांकर, रोहित यादव और अभिषेक पटेल, प्रमोद गुप्ता, श्याम बाबू वर्मा और विकास सिंह यह सब पांडेयपुर क्षेत्र में ही भक्तिनगर, हाशिमपुर और रमदत्तपुर इलाके में रहते हैं। रमदत्तपुर निवासी झुन्ना पंडित ने जिस बिहार के शूटर अनुज झा को बुलवाया था, वह भी भक्तिनगर में ही किराये के मकान में रहता है। वहीं, आजमगढ़ के पवई निवासी दूसरा शूटर यश सिंह भी विश्वनाथपुरम कालोनी पांडेयपुर को ही अपना ठिकाना बनाए हुए था। इस तरह उस क्षेत्र के कालोइनाइजरों और कंपनियों के सेल्समैन झुन्ना के निगाह पर है। इन सभी की उम्र 22 से 28 वर्ष के बीच में है।
 
विज्ञापन

मुख्तार अंसारी गिरोह का खास गुर्गा है झुन्ना
लालपुर-पांडेयपुर थाना अंतर्गत मढ़वा में तीन सितंबर 2019 को दिव्यांग पान विक्रेता दिलीप पटेल की जमीन विवाद में झुन्ना ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। दोनों हाथ में पिस्टल से गोली दागते हुए कि सीसी कैमरे की फुटेज वायरल हुई थी। उस समय पुलिस ने झुन्ना पर एक लाख का इनाम रखा था। 12 अक्तूबर 2019 में झुन्ना को पंजाब के रोपड़ में नाटकीय तरीके से पुलिस ने गिरफ्तार किया था। मऊ सदर के पूर्व विधायक माफिया मुख्तार अंसारी भी उसी रोपड़ जेल में बंद था। पुलिस के अनुसार अपना गैंग संचालित करने के लिए झुन्ना माफिया मुख्तार के गिरोह से जुड़ा है। झुन्ना पर हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी, लूट के दर्जन भर मुकदमे हैं।

पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश  ने बताया कि चित्रकूट जेल में बंद झुन्ना और गाजीपुर जेल में बंद उसके गिरोह का रवि पटेल, इन दोनों के क्राइम डोजियर को अपडेट करने के लिए डीसीपी वरुणा को निर्देशित किया गया है। जेल में मिलने वालों की सूची भी दोनों जनपदों से मंगाई जाएगी। -
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed