फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ganga's water level reached 64.86 meters, increased movement in Varuna

Varanasi News: सेक्स रैकेट के संचालन की सूचना पर पुलिस का छापा, छह युवक हिरासत में

Mon, 05 Aug 2024 05:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2024 05:49 AM IST
विज्ञापन
Ganga's water level reached 64.86 meters, increased movement in Varuna
वाराणसी। मलदहिया स्थित होटल रंजीत एंड रेस्टोरेंट में सेक्स रैकेट के संचालन की सूचना पर रविवार को एडीसीपी काशी जोन ने सिगरा और चेतगंज थाने की फोर्स के साथ छापा मारा। होटल में मिले छह युवकों और 10 युवतियों को पकड़ कर पुलिस सिगरा थाने ले गई। इस बीच होटल प्रबंधक और कर्मचारी मौके से भाग गए। होटल को सील कर दिया गया है। युवतियों की काउंसिलिंग कर उन्हें उनके अभिभावकों को सौंप दिया गया। वहीं, युवकों को हिरासत में लिया गया है। होटल भाजपा के एक नेता के रिश्तेदार का बताया गया है। एडीसीपी काशी जोन नीतू ने बताया कि सूचना मिली थी कि मलदहिया स्थित होटल रंजीत एंड रेस्टोरेंट में सेक्स रैकेट का संचालन किया जा रहा है। इस सूचना के आधार पर एसीपी चेतगंज गौरव कुमार, सिगरा थानाध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र और चेतगंज थानाध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार मिश्र की टीम के साथ होटल में छापा मारा गया। छापा पड़ते ही होटल संचालक और मैनेजर भाग खड़े हुए। अलग-अलग कमरों से 10 युवतियां और छह युवक आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए। एक-दो कमरों का बाहर से दरवाजा बंद था, उन्हें तोड़ कर अंदर घुसने पर युवक-युवतियां मिले। सभी को सिगरा थाने लाया गया और युवतियों का नाम-पता पूछ कर उन्हें उनके परिजनों के हवाले कर दिया गया। युवकों के नाम और पते की तस्दीक की जा रही है। सिगरा थानाध्यक्ष को निर्देशित किया गया है कि होटल रंजीत एंड रेस्टोरेंट के खिलाफ अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई करें।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article