फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ganga Yatra: काशी पहुंची गंगा यात्रा, स्वागत के लिए हो गई भव्य तैयारी

Tue, 28 Jan 2020 04:20 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 28 Jan 2020 04:20 PM IST
विज्ञापन
Ganga yatra will be reached varanasi today
गंगा यात्रा वाराणसी पहुंची। - फोटो : अमर उजाला।

गंगा को अविरल और निर्मल बनाने की मुहिम में बलिया से शुरू हुई गंगा यात्रा मंगलवार दोपहर बाद करीब 4 बजे काशी में प्रवेश कर लिया है। गंगा यात्रा में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय और राज्यमंत्री अनिल राजभर भी मौजूद हैं। गंगा यात्रा राजधारी पहुंची, उसके बाद रजवाड़ी, फिर वहां से शहर के लिए रवाना हो गई है।

Ganga yatra will be reached varanasi today

गंगा यात्रा के वाराणसी सीमा में पहुंचने पर कैथी (टोल प्लाजा) पर जोरदार स्वागत की की तैयारी है। गाजीपुर से मंगलवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे पूजा-पाठ के बाद गंगा यात्रा वाराणसी के लिए रनावा हो गई थी। वहीं स्कूल के बच्चे हाथों में तिरंगा झंडा लेकर गंगा यात्रा के स्वागत के लिए खड़े हुए हैं। रजवाड़ी में स्वागत सभा के बाद यात्रा को चिरईगांव स्थित संदहा लाया जाएगा।

Ganga yatra will be reached varanasi today

दो दिवसीय प्रवास में गंगा यात्रा के रथ का गाजीपुर की सीमा स्थित रजवाड़ी से मिर्जापुर की सीमा के गांव बच्छाव तक भव्य स्वागत करने की तैयारी है। 29 जनवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस यात्रा के स्वागत के लिए शहर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ganga yatra will be reached varanasi today

यहां से राजघाट स्थित रविदास मंदिर प्रांगण में जनसभा के माध्यम से गंगा यात्रा का उद्देश्य बताया जाएगा। शाम को गंगा यात्रा में शामिल यात्री दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में शामिल होंगे।

विज्ञापन
Ganga yatra will be reached varanasi today

बुधवार सुबह अस्सी घाट पर गंगा अर्चन के बाद जलमार्ग से यात्रा रामनगर किले पर पहुंचेगी। किला चौक पर स्वागत सभा के बाद यात्रा का अखरी चौराहा और बच्छाव पर स्वागत किया जाएगा। चुनार मार्ग से यात्रा मिर्जापुर की सीमा में प्रवेश करेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed