फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ganga Expressway will be connected to multi modal terminal of varanasi Kolkata-Delhi-Varanasi will be linked

बनारस के मल्टी मॉडल टर्मिनल से जुड़ेगा गंगा एक्सप्रेस-वे, कोलकाता-दिल्ली-वाराणसी ऐसे होगा लिंक

Mon, 13 Jul 2020 05:19 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 13 Jul 2020 05:19 PM IST
विज्ञापन
Ganga Expressway will be connected to multi modal terminal of varanasi Kolkata-Delhi-Varanasi will be linked
एक्सप्रेसवे - फोटो : अमर उजाला

आत्मनिर्भर भारत अभियान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी को एक्सपोर्ट हब बनाने की इच्छा के बाद अब कनेक्टविटी को मजबूत करने की कवायद शुरू हो गई है। मेरठ से प्रयागराज के बीच बनने वाले गंगा एक्सप्रेस-वे को अब रामनगर स्थित मल्टी मॉडल टर्मिनल से जोड़ा जाएगा।

विज्ञापन

ताकि कोलकाता से लेकर दिल्ली तक बनारस की परिवहन व्यवस्था बेहद मजबूत हो सके। प्रयागराज से वाराणसी के बीच लिंक रोड के जरिए इस कनेक्ट किए जाने पर विचार किया जा रहा है। प्रयागराज से वाराणसी के एक्सप्रेस-वे की फिजिबिलिटी रिपोर्ट के लिए सर्वे कराया जाएगा। शासन के निर्देश के बाद स्थानीय स्तर पर अध्ययन शुरू होगा।
विज्ञापन



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ससंदीय क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में रामनगर में बने मल्टीमोडल टर्मिनल को सड़क मार्ग से जोड़ने की सलाह दी थी। इसके बाद सीएम योगी ने गंगा एक्सप्रेस-वे को रामनगर तक करने के निर्देश दिए। अब स्थानीय स्तर पर इसकी संभावना पर काम शुरू किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने बताया कि शासन से निर्देश के बाद आगे की कार्ययोजना बनेगी। फिलहाल एक्सप्रेस-वे दिल्ली को प्रयागराज से जोड़ने के लिए बनाया जा रहा था। वाराणसी तक आने पर इसका पूर्वांचल को बहुत लाभ मिलेगा। शासन से जैसा निर्देश मिलेगा, उसी आधार पर काम किया जाएगा।

सात घंटे में पूरा होगा दिल्ली का सफर
फिलहाल वाराणसी से प्रयागराज को जोड़ने के लिए नेशनल हाईवे है और इसे सिक्सलेन भी किया जा रहा है। इसमें बाजार और आबादी वाली जगहों पर फ्लाईओवर भी बना लिया गया है। मगर, इस मार्ग से वाराणसी से इलहाबाद के बीच तीन घंटे तक का समय लगता है।

गंगा एक्सप्रेस-वे के निर्माण के बाद इलहाबाद से वाराणसी के बीच की दूरी एक से डेढ़ घंटे हो जाएगी। दिल्ली का सफर पूरा करने में भी सात घंटे का ही समय लगेगा। गंगा एक्सप्रेस-वे के निर्माण से दिल्ली-प्रयागराज की सड़क मार्ग से यात्रा महज 6 घंटे में पूरी होने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed