{"_id":"5aaa7aee4f1c1bb2758b5808","slug":"gang-rape-with-minor-girl-in-ballia-police-arrest-one-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिया में किशोरी से गैंगरेप, तीन के खिलाफ तहरीर, पुलिस ने एक पर केस दर्ज किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया में किशोरी से गैंगरेप, तीन के खिलाफ तहरीर, पुलिस ने एक पर केस दर्ज किया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बलिया
Updated Fri, 16 Mar 2018 10:26 AM IST
विज्ञापन
गैंगरेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के बलिया जिले के एक गांव में घर से अगवा कर किशोरी से गैंगरेप का मामला प्रकाश में आया है। किशोरी के पिता ने एक नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी पर पुलिस ने सिर्फ एक नामजद के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया।
पीड़ित के पिता का आरोप है कि तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया, जबकि पुलिस कह रही कि घटना में एक ही व्यक्ति शामिल है। तहरीर के मुताबिक, मंगलवार की देर रात परिवार के सदस्य सो रहे थे।
रात करीब 12.30 बजे भोपालपुर निवासी मंटू यादव अपने दो साथियों के साथ आया और आंगन में सो रही पुत्री को जबरन उठा कर गेहूं के खेत में ले गया। वहां तीनों ने उसकी पुत्री से दुष्कर्म किया। आरोपियों ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए उसे छोड़ दिया।
विज्ञापन
करीब तीन घंटे बाद घर पहुंची किशोरी ने परिवार के लोगों को आपबीती सुनाई। बुधवार की सुबह पीड़िता के साथ पिता थाने पहुंचे और तहरीर दी। लेकिन पुलिस दिन भर जांच के नाम पर टहलाती रही।
गुरुवार को पुलिस ने केवल मंटू यादव के विरुद्ध पाक्सो एवं अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। जबकि अन्य दो आरोपियों के विरुद्ध कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया।
मामले में बलिया एसपी अनिल कुमार ने बताया कि जांच के आधार पर एक आरोपी के विरुद्ध पाक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। दो अन्य पर लगे आरोप जांच में गलत मिले हैं।