फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP board exam 2026 Full marks will be awarded for correct steps in Mathematic will be step marking in varanasi

UP Board Exam 2026: छात्रों के लिए खुशखबरी, गणित के सही स्टेप पर मिलेंगे पूरे नंबर, इस बार होगी स्टेप मार्किंग

Thu, 12 Mar 2026 05:08 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Thu, 12 Mar 2026 05:08 PM IST
सार

Varanasi News: यूपी बोर्ड ने इस साल से मूल्यांकन के पारंपरिक तरीके में बदलाव करते हुए स्टेप मार्किंग कराने का निर्णय लिया है। छात्रों की मेहनत बेकार नहीं जाएगी और उन्हें उनके लिखे हर सही स्टेप के हिसाब से अंक दिए जाएंगे।

विज्ञापन
UP board exam 2026 Full marks will be awarded for correct steps in Mathematic will be step marking in varanasi
यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 दे रहे छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। इस बार उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कॉपी जांचने के तरीके में बड़ा बदलाव किया है। बोर्ड की ओर से सीबीएसई की तर्ज पर स्टेप मार्किंग सिस्टम लागू किया गया है। इससे सवाल पूरा गलत होने पर भी सही स्टेप के नंबर मिलेंगे। इसके साथ ही पांच जिलों में कॉपियों जांचने के तुरंत बाद ही नंबर बोर्ड की साइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड ने इस साल से मूल्यांकन के पारंपरिक तरीके में बदलाव करते हुए स्टेप मार्किंग कराने का निर्णय लिया है। छात्रों की मेहनत बेकार नहीं जाएगी और उन्हें उनके लिखे हर सही स्टेप के हिसाब से अंक दिए जाएंगे। गणित और विज्ञान जैसे विषयों में कई बार छात्र पूरा सवाल सही हल कर लेते हैं लेकिन आखिरी जोड़-घटाव या किसी छोटे स्टेप में गलती होने से उत्तर गलत आ जाता है। पहले इस पर पूरे नंबर कट जाते थे लेकिन अब नए नियम के बाद ऐसा नहीं होगा।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; UP: पूर्वांचल में कालीन डिजाइनिंग, टेक्सटाइल केमिस्ट्री, रोबोटिक्स जैसे 15 कोर्स; जहां पढ़ाई, वहीं नौकरी भी
विज्ञापन
विज्ञापन

मूल्यांकन होते ही नंबर बोर्ड की वेबसाइट पर होंगे दर्ज

यूपी बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया में किए बदलाव के तहत नंबर कॉपी का मूल्यांकन होते ही बोर्ड की साइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे। यह प्रयोग प्रदेश के मेरठ, बरेली, प्रयागराज, वाराणसी और गोरखपुर में किया जाएगा। यदि सफल हुआ तो आगामी वर्ष से प्रदेश के सभी जिलों के मूल्यांकन केंद्रों पर यह व्यवस्था लागू होगी। इस व्यवस्था के तहत जैसे ही परीक्षक नंबर देंगे, कंप्यूटर ऑपरेटरों द्वारा नंबर को सीधे बोर्ड के साइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे। इसके लिए तैयारियां पूरी हो गई हैं।

क्या बोले अधिकारी
बोर्ड ने मूल्यांकन में इस बार स्टेप मार्किंग व्यवस्था लागू की है। इसके अलावा पांच जिलों में कॉपी जांचने के बाद नंबर बोर्ड की साइट पर अपलोड करने की भी व्यवस्था लागू होगी। इसके लिए तैयारियां पूरी हैं। -भोलेंद्र प्रताप सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक, वाराणसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed