फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   15 courses like carpet designing, textile chemistry, robotics are available in Purvanchal

UP: पूर्वांचल में कालीन डिजाइनिंग, टेक्सटाइल केमिस्ट्री, रोबोटिक्स जैसे 15 कोर्स; जहां पढ़ाई, वहीं नौकरी भी

Thu, 12 Mar 2026 04:58 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Thu, 12 Mar 2026 04:58 PM IST
सार

Varanasi News: पूर्वांचल में कालीन डिजाइनिंग, टेक्सटाइल केमिस्ट्री, रोबोटिक्स जैसे 15 कोर्स चलाए जा रहे हैं। स्किल आधारित ये कोर्स रोजगार और स्टार्टअप के लिए युवाओं को भा रहे हैं। आगामी दो महीने तक दाखिले का मौका है।

विज्ञापन
15 courses like carpet designing, textile chemistry, robotics are available in Purvanchal
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : adobe stock

विस्तार

पूर्वांचल में रोजगार और स्टार्टअप आधारित 15 विशेष कोर्स परंपरागत पढ़ाई पर भारी पड़ रहे हैं। कालीन डिजाइनिंग, टेक्सटाइल केमिस्ट्री, रोबोटिक्स, फैशन डिजाइनिंग, ब्यूटीशियन जैसे स्किल आधारित कोर्स बेरोजगारी से बचाने में कारगर साबित हो रहे हैं। वाराणसी समेत पूर्वांचल के 10 जिलों के सरकारी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में इन विषयों से बीटेक, बीए, बीएससी, एमएससी और एमटेक आदि कोर्स चल रहे हैं। इन कोर्स में प्लेसमेंट भी 80 से लेकर 100 फीसदी तक पहुंच रहा है, क्योंकि इन कोर्स को स्थानीय व्यापार और महत्व के आधार पर ही डिजाइन किया गया है। ऐसे में छात्र जिस जिले में पढ़ाई कर रहे अक्सर वहीं उन्हें नौकरी भी मिल जा रही है। बीएचयू को छोड़ दें तो इन संस्थानों में प्रवेश का मौका आगामी दो महीने तक है।

विज्ञापन


पूर्वांचल के 15 यूनीक कोर्स, उनकी फीस, अवधि, प्लेसमेंट और योग्यताएं

बीएचयू  
ललित कला में वस्त्र डिजाइन में पीजी, अवधि:
2 साल (4 सेमेस्टर), सीट - 9
अर्हता : वस्त्र डिजाइन में ललित कला में स्नातक की डिग्री। न्यूनतम 50% अंक जरूरी।
सीयूईटी से प्रवेश और बीएचयू की प्रैक्टिकल परीक्षा में प्राप्त अंकों और समग्र योग्यता के अनुसार चयन।
फीस - 1500 रुपये प्रति सेमेस्टर

जेंडर स्टडीज कला में पीजी, अवधि : 2 साल (4 सेमेस्टर), सीट : 42,
अर्हता : किसी भी विषय में स्नातक डिग्री या समकक्ष, जिसमें न्यूनतम 50% अंक।
प्रवेश परीक्षा : एनटीए
फीस : 26500 रुपये प्रति सेमेस्टर

एमएससी इन कंप्यूटेशनल साइंस एंड एप्लीकेशंस, अवधि : 2 साल (4 सेमेस्टर), सीट : 61
पात्रता : बीसीए, बीआईटी, बीटेक, बीवीओसी, बीएससी (ऑनर्स) कंप्यूटर साइंस/डेटा साइंस के साथ या स्नातक डिग्री के तीनों वर्षों में कंप्यूटर साइंस/डेटा साइंस का अध्ययन जरूरी। 10+2 या स्नातक स्तर पर गणित विषय का अध्ययन भी जरूरी।
विज्ञापन

फीस - 22000 रुपये प्रति सेमेस्टर।

एमटेक इन डेयरी टेक्नोलॉजी, अवधि : 2 साल (4 सेमेस्टर), सीट : 39
योग्यता : बीटेक/बीई (खाद्य प्रौद्योगिकी/खाद्य इंजीनियरिंग/खाद्य इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी/ खाद्य प्रक्रिया इंजीनियरिंग/ खाद्य प्रौद्योगिकी और प्रबंधन/ डेयरी प्रौद्योगिकी/ कृषि प्रक्रिया इंजीनियरिंग/कृषि इंजीनियरिंग/खाद्य प्रसंस्करण और प्रबंधन) या फसल कटाई के बाद इंजीनियरिंग में बीटेक।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमटेक इन फूड टेक्नोलॉजी, 2 साल (4 सेमेस्टर), सीट : 21
योग्यता : कृषि इंजीनियरिंग/ सिविल इंजीनियरिंग में प्रौद्योगिकी/ इंजीनियरिंग स्नातक
फीस : 42500 रुपये।

सीपेट वाराणसी

कोर्स - बीई, बीटेक (प्लास्टिक इंजीनियरिंग / प्रौद्योगिकी), अवधि : 4 साल
योग्यता : गणित, भौतिक विज्ञान और रसायन विज्ञान के साथ 10+2।
चयन और पात्रता : संबद्ध विश्वविद्यालय के मानदंडों के अनुसार।

आईटीआई जौनपुर में 40-40 सीटों पर वस्त्र डिजाइन और रोबोटिक्स की पढ़ाई
जौनपुर के सिद्दीकपुर स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में 40-40 सीटों पर वस्त्र डिजाइन और रोबोटिक्स की पढ़ाई होती है। हर साल मई व जून माह में 12वीं की मेरिट के अनुसार प्रवेश लिया जाता है। दो वर्षीय कोर्स में पढ़ाई के लिए अभ्यर्थी को हर महीने 40 रुपये की फीस देनी होती है। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य मनीष कुमार पाल ने बताया कि कोर्स में डिग्री हासिल करने पर रोजगार की संभावनाएं ज्यादा रहती है।

राजकीय पॉलिटेक्निक कंधेरी, मऊ
कोर्स :
टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी, टेक्सटाइल केमेस्ट्री, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रानिक्स इंजीनियरिंंग, इलेक्ट्रानिक्स, सीटें : हर डिप्लोमा में 75-75
अवधि : 3 साल, योग्यता :न्यूनतम हाईस्कूल, दाखिले का समय : आवेदन प्रक्रिया जनवरी से शुरू होकर 30 अप्रैल 2026 तक चलेगी। प्रवेश परीक्षा : 17 से 22 मई 2026 के बीच प्रस्तावित, काउंसिलिंग-जुलाई माह में शुरू हो जाती है।
फीस : 2 हजार रुपये सालाना
प्लेसमेंट - 80 प्रतिशत

चंद्रशेखर जननायक विवि, बलिया
कोर्स :
फाइन आर्ट्स में यूजी, अवधि : चार साल, योग्यता : 12वीं उत्तीर्ण।
दाखिले का समय : मई, प्रवेश परीक्षा : मेरिट के आधार पर होता है।
फीस : 15 हजार सालाना

भारतीय कालीन प्रौद्योगिकी संस्थान, भदोही
कोर्स -
कंप्यूटर नॉलेज एंड कार्पेट डिजाईनिंग कोर्स, अवधि : 6 माह (एक वर्ष में दो बैच), योग्यता : हाईस्कूल, सीटें : 30
दाखिले का समय : सितंबर-अक्तूबर
प्रवेश परीक्षा : आवेदन तिथि समाप्त होने के एक सप्ताह बाद।
फीस : 30,000 रुपये
प्लेसमेंट : संस्थान प्लेसमेंट की जिम्मेदारी नहीं लेती, लेकिन प्रशिक्षित छात्रों को नौकरी मिल जाती है।

राजकीय महिला पीजी काॅलेज गाजीपुर
कोर्स :
बेसिक ब्यूटीशियन, अवधि : 6 माह, योग्यता : बीए-बीएससी तृतीय सेमेस्टर की छात्राएं, सीटें : 600
दाखिले का समय : जुलाई
फीस : 700 रुपये प्रति सेमेस्टर
प्लेसमेंट : काॅलेज के स्तर से प्लेसमेंट की व्यवस्था।

आईटीआई, आजमगढ़
कोर्स :
फैशन डिजाइन, ब्यूटीशियन और कढ़ाई, अवधि : एक साल, सीटें : 1850
योग्यता : हाईस्कूल और आठवीं पास।
दाखिले का समय : हाई स्कूल का रिजल्ट आने के बाद प्रवेश के लिए पोर्टल खुल जाता है। मेरिट के आधार पर प्रवेश।
फीस : एससी-एसटी के अलावा अन्य छात्रों के लिए सभी कोर्सों में 40 रुपये प्रतिमाह फीस।
प्लेसमेंट : निजी क्षेत्र की कंपनियां आती हैं।

आईटीआई चंदौली
रोबोटिक्स में इंजीनियरिंग, कोर्स अवधि :
एक वर्ष, सीटें : 20
दाखिले की योग्यता : हाईस्कूल, दाखिले का समय : मई-जून
फीस : 40 रुपये प्रतिमाह
प्लेसमेंट -100 प्रतिशत

आईटीआई, मिर्जापुर
कोर्स :
इंब्राॅइडरी, फैशन टेक्नाेलाॅजी और सिलाई, अवधि : एक वर्ष, सीटें : 20
योग्यता : हाईस्कूल, दाखिले का समय : जुलाई-अगस्त
प्रवेश परीक्षा : हाईस्कूल के अंकपत्र आने के बाद।
फीस : 40 रुपये प्रतिमाह
प्लेसमेंट : निश्चित नहीं

राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, चुर्क सोनभद्र
कोर्स :
माइनिंग इंजीनियरिंग में बीटेक, अवधि : चार साल, योग्यता: 12वीं उत्तीर्ण, सीटें : 30
दाखिले का समय : जून-अगस्त, प्रवेश परीक्षा : जेईई के आधार पर
फीस : 65 हजार रुपये सालाना।
प्लेसमेंट : निश्चित नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed