{"_id":"5a2047ab4f1c1b6a118b5039","slug":"freedom-yadav-win-title-of-of-women-kesri-of-banaras","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुश्ती चैंपियनशिपः फ्रीडम यादव के सिर सजा महिला बनारस केसरी का ताज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुश्ती चैंपियनशिपः फ्रीडम यादव के सिर सजा महिला बनारस केसरी का ताज
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Thu, 30 Nov 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
बनारस कुमार का टाइटिल अजय यादव ने जीता
- फोटो : अमर उजाला
काशी के अस्सी घाट पर आयोजित बनारस केसरी, बनारस कुमार और बनारस महिला केसरी प्रतियोगिता के खिताबी मुकाबले में गुरुवार को दमखम और दांवपेंच की खूब आजमाइश हुई। महिला बनारस केसरी का खिताब फ्रीडम यादव ने जीता जबकि पुरुष वर्ग में बनारस केसरी का ताज सजा मुकेश यादव उर्फ मुन्ना के सिर। बनारस कुमार का खिताब अजय यादव ने अपने नाम किया। तीनों पहलवान स्वामीनाथ अखाड़े से हैं।
पहलवानों की कुश्ती देखने के लिए घाट पर बड़ी संख्या में खेल प्रेमी पहुंचे। महिला 46 किलो भार वर्ग में अंशु यादव प्रथम, पलक यादव द्वितीय और प्रिया ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं 57 किलो भार वर्ग के पुरुष मुकाबले में राहुल प्रथम, अजीत द्वितीय, मुलायम और राजीव तृतीय स्थान पर रहे।
61 किलो भार वर्ग में राम आशीष को पहला, विवेक को दूसरा, इंदल और रामजन्म को तीसरा स्थान मिला। 65 किलो भार वर्ग में धनंजय यादव प्रथम, रणवीर यादव द्वितीय, राम वर्सेस और मोहित तृतीय स्थान पर रहे। 70 किलो भार वर्ग में अनिल कुमार ने बाजी मारी। प्रवीण को दूसरा और बृजेश त्रिपाठी व सत्यपाल को संयुक्त रूप से तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन
74 किलो भार वर्ग में विष्णु ने परचम लहराया। नरसिंह यादव द्वितीय, अरविंद कुमार और जीत नारायण तृतीय स्थान पर रहे। 86 किलो भार वर्ग में विकास ने बाजी मारी। मोहित द्वितीय, चंदन और शमशेर तृतीय स्थान पर रहे। 97 किलो भार वर्ग में धर्मेंद्र अव्वल रहे।
उपेंद्र द्वितीय और रामाश्रय व मुलायम तीसरे स्थान पर रहे। 125 किलो भार वर्ग में इंद्रजीत ने वर्चस्व जमाया। स्वप्निल को दूसरा और बृजेश यादव को तीसरा स्थान मिला। आयोजन के मुख्य अतिथि संकट मोचन मंदिर के महंत पंडित प्रोफेसर विश्वंभर नाथ मिश्र रहे।