फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Fraud continue at varanasi airport on the name of job

वाराणसी एयरपोर्ट पर नौकरी दिलाने के नाम पर युवाओं से ठगी का सिलसिला जारी

Tue, 16 Oct 2018 01:08 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 16 Oct 2018 01:08 PM IST
विज्ञापन
Fraud continue at varanasi airport on the name of job
वाराणसी के  बाबतपुर एयरपोर्ट पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवाओं को ठगने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में सोमवार को भदोही के अजयपुर का अभिषेक कुमार सिंह बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचा और एयर इंडिया के आफिस में अधिकारियों को ग्राउंड स्टाफ की नौकरी ज्वाइन करने का नियुक्ति पत्र दिखाया। मौजूद अधिकारियों ने अभिषेक को बताया कि नियुक्ति पत्र फर्जी है तो वो सिर पकड़ कर बैठ गया।
विज्ञापन


भुक्तभोगी अभिषेक ने बताया कि उसने तीन बार में ऑनलाइन तरीके से 45 हजार रुपया जमा किया था। उसके मोबाइल पर एक दिन कॉल आई थी कि एयरपोर्ट में नौकरी करना चाहते हैं तो ऑनलाइन आवेदन करें। उसने आवेदन किया और कॉल करने वालों के निर्देशानुसार साहूकार से व्याज पर रुपया उधार लेकर खाते में जमा किया।
विज्ञापन


अभिषेक को किसी तरह से समझाबुझाकर अधिकारियों ने घर भेजा। इस संबंध में एयरपोर्ट सुरक्षा प्रभारी संतोष मौर्य ने बताया कि हवाईअड्डे पर नियुक्ति की नोटिस एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ  इंडिया की वेबसाइट पर प्रदर्शित की जाती है। ठगों से बचने के लिए वेबसाइट पर विवरण देखा जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed