फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   fraud company Nilgiri Infracity another land kurk in varanasi Within three days which is worth in crores

Nilgiri Infracity: तीन दिन के अंदर फ्रॉड कंपनी नीलगिरी इंफ्रासिटी की एक और जमीन कुर्क, करोड़ों में है कीमत

Sat, 28 May 2022 05:58 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 28 May 2022 05:58 PM IST
सार

करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के मामले में नीलगिरी इंफ्रासिटी कंपनी के प्रबंधक पर वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस की कार्रवाई जारी है। तीन दिन के अंदर एक और जमीन को कुर्क कर लिया गया है। 

विज्ञापन
fraud company Nilgiri Infracity another land kurk in varanasi Within three days which is worth in crores
तीन दिन के अंदर नीलगिरी इंफ्रासिटी की दूसरी जमीन भी हुई कुर्क - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जमीन और विभिन्न स्कीम के बहाने निवेशकों का करोड़ों रुपये हड़पने वाली कंपनी नीलगिरी इंफ्रासिटी पर हफ्ते में वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस ने दूसरी बड़ी कार्रवाई की। गैंगस्टर एक्ट के तहत नीलगिरी इंफासिटी की बड़ागांव थाना के सिसवां रामपुर में पांच करोड़ 95 लाख रुपये मूल्य की जमीन को कुर्क किया गया।

विज्ञापन


इस दौरान शनिवार को सिगरा पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने डुगडुगी बजवाकर जमीन पर नोटिस बोर्ड भी लगवाया। तीन दिन पूर्व रोहनिया के दरेखू में नीलगिरी कंपनी की दो करोड़ 21 लाख मूल्य की जमीन जब्त की गई थी।
विज्ञापन


पुलिस ने दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश के निर्देश पर सिगरा इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय और राजस्व टीम ने नीलगिरी इंफ्रासिटी की करोड़ों मूल्य की जमीन की जब्तीकरण की कार्रवाई की। इस दौरान चेताया कि इस जमीन पर किसी भी तरह का कोई भी कार्य किसी ने किया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः फ्रॉड कंपनी नीलगिरी इंफ्रासिटी के प्रबंधक की दो करोड़ 21 लाख की जमीन कुर्क

जमीन, गोल्ड और टूर पैकेज सहित लुभावने ऑफर का झांसा देकर सैकड़ों निवेशकों संग करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने वाली नीलगिरी इंफ्रासिटी के सीएमडी विकास सिंह, एमडी ऋतु सिंह, प्रबंधक प्रदीप यादव 31 अगस्त 2021 से जिला जेल में बंद है। तीनों के खिलाफ कमिश्नरेट पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

उसी के तहत संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है। चेतगंज, सिगरा और पूर्वांचल के विभिन्न जिलों में नीलगिरी इंफ्रासिटी के खिलाफ धोखाधड़ी के मुकदमे दर्ज हैं। लखनऊ, गोरखपुर, बिहार, झारखंड, एमपी, छत्तीसगढ़, गुजरात, नई दिल्ली और मुंबई सहित अन्य राज्यों के लोगों ने नीलगिरी इंफ्रासिटी में निवेश किया था। 

शाइन सिटी कंपनी की जमीन भी होगी कुर्क, तैयार हो रही सूची

fraud company Nilgiri Infracity another land kurk in varanasi Within three days which is worth in crores
शाइन सिटी मामले में गिरफ्तार मीरा श्रीवास्तव। - फोटो : अमर उजाला

शाइन सिटी धोखाधड़ी मामले में कंपनी के नाम दर्ज भूमि की पड़ताल जारी है। एडीसीपी वरुणा प्रबल प्रताप सिंह को पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने जिम्मेदारी सौंपी है। वाराणसी जिले में शाइन सिटी की संपत्ति की सूची तैयार कराई जा रही है, पुलिस आयुक्त के अनुसार जो लोग इन जमीनों की खरीद फरोख्त में लगे हैं, उन पर भी कार्यवाही की जाएगी।

जेपी मेहता रोड स्थित शाइन सिटी के कार्यालय से सैकड़ों लोगों ने जमीन में निवेश किया और उनके साथ करोड़ों की धोखाधड़ी हो गई। निवेशकों का करोड़ों रुपये लेकर फरार कंपनी के सीएमडी राशिद नसीम अब तक फरार है। जबकि उसके भाई एमडी आसिफ को लखनऊ पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

शाइन सिटी धोखाधड़ी मामले में  चार दर्जन मुकदमे अकेले सिर्फ कैंट थाने में दर्ज हैं। इसमें आरोपी मंडुवाडीह के सिंधुरिया कॉलोनी निवासी कंपनी के एसोसिएट डायरेक्टर अमिताभ श्रीवास्तव, पत्नी ऊषा श्रीवास्तव सहित अन्य पांच आरोपी इस समय जिला जेल में बंद हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed