Varanasi News: फ्रॉड कंपनी नीलगिरी इंफ्रासिटी के प्रबंधक की दो करोड़ 21 लाख की जमीन कुर्क
करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के मामले में नीलगिरी इंफ्रासिटी के प्रबंधक पर वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
निवेशकों से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के मामले में नीलगिरी इंफ्रासिटी के प्रबंधक पर वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गैंगस्टर एक्ट के तहत नीलगिरी इंफ्रासिटी के प्रबंधक प्रदीप यादव की रोहनिया थाना के दरेखू में दो करोड़ 21 लाख मूल्य की जमीन को सिगरा और चेतगंज पुलिस ने राजस्व टीम के साथ बुधवार को कुर्क किया।
इस दौरान डुगडुगी और बोर्ड लगवाकर कार्रवाई की लोगों को जानकारी दी। पुलिस ने चेताया कि इस जमीन पर यदि कोई किसी भी तरह का कार्य करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
जमीन और टूर पैकेज सहित कई लुभावने ऑफर देकर निवेशकों से करोड़ों रुपये की ठगी के आरोप में सीएमडी विकास सिंह, एमडी पत्नी ऋतु सिंह और प्रबंधक प्रदीप यादव 31 अगस्त 2021 से जिला जेल चौकाघाट में बंद हैं।
महमूरगंज निवासी सीएमडी और एमडी, रामापुरा निवासी प्रबंधक प्रदीप यादव पर चेतगंज पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। उसी मुकदमे के तहत अवैध रूप से अर्जित की गई रामापुरा जद्दूमंडी निवासी प्रबंधक प्रदीप यादव की संपत्ति को जब्त किया गया।
पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने बताया कि प्रबंधक द्वारा अवैध तरीके से अर्जित की गई संपत्ति को कुर्क किया गया। इस कार्रवाई में सिगरा इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय, चेतगंज थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह, ग्रामीण पुलिस के सहयोग से राजस्व टीम ने देरखू की जमीन को कुर्क किया और बोर्ड लगवाया। ।