फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Fraud case ED will investigate cases registered against Nilgiri Infracity varanasi police commissioner set up SIT

धोखाधड़ी मामलाः नीलगिरी इंफ्रासिटी पर दर्ज मुकदमों की जांच करेगी ईडी, पुलिस कमिश्नर गठित करेंगे एसआईटी

Thu, 02 Sep 2021 12:14 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 02 Sep 2021 12:14 AM IST
सार

जमीन और गोल्ड में निवेश के साथ ही टूर पैकेज के नाम पर लोगों के साथ करोड़ों की धोखाधड़ी करने के मामले में नीलगिरी इंफ्रासिटी के खिलाफ शिकंजा कसता जा रहा है। 

विज्ञापन
Fraud case ED will investigate cases registered against Nilgiri Infracity varanasi police commissioner  set up SIT
नीलगिरी इंफ्रासिटी के सीएमडी विकास सिंह व एमडी ऋतु सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करोड़ों की धोखाधड़ी और निवेशकों के साथ मारपीट के आरोपी नीलगिरी इंफ्रासिटी के सीएमडी विकास सिंह व एमडी ऋतु सिंह सहित अन्य सहयोगियों की कुंडली प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) खंगालेगी। बुधवार को ईडी ने वाराणसी पुलिस कमिश्नर से सीएमडी और एमडी के ऊपर दर्ज मुकदमों के बारे में जानकारी मांगी।

विज्ञापन


वहीं इस मामले में पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश ने एसआईटी गठित करने का फैसला किया। उधर, कंपनी के खिलाफ मंगलवार रात तक धोखाधड़ी के सात और मुकदमे चेतगंज थाने में दर्ज हुए। दो दिन में कुल 22 मुकदमे दर्ज हुए हैं। इस दौरान कई पीड़ितों ने सीएमडी-एमडी की कारगुजारियों की पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन


चेतगंज थाने में नीलगिरी कंपनी के मालिकों पर मुकदमा दर्ज कराने वाले झारखंड के गिरीडीह घुटवाली डूंगरी निवासी पप्पू कुमार महतो का आरोप है कि लुभावने ऑफर देकर लोगों को ठगा जाता था। नीलगिरी इंफ्रासिटी के गोल्डन स्काई टूर एंड ट्रैवल्स प्राइवेट लिमिटेड में 52,500 रुपये का निवेश किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो दर्जन मुकदमों का ब्यौरा ईडी के पास जाएगा

विकास और ऋतु ने कहा था कि अगले 60 हफ्ते तक प्रति हफ्ते 1000 रुपये मिलेंगे। कुछ हफ्ते तक जीएसटी काटकर उन्हें 900 रुपये मिले। इसके बाद पैसा नहीं मिला। कंपनी के कार्यालय पर पैसे की मांग करने आए तो विकास व ऋतु ने धमकी देकर भगा दिया।

पीड़ित पप्पू के अनुसार ऐसे ही उनके साथ के कई लोगों को ठगा गया। मंगलवार को सीएमडी-एमडी दंपती विकास और ऋतु सहित उसके प्रबंधक को जेल भेज दिया गया। पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने बताया कि नीलगिरी पर दर्ज दो दर्जन मुकदमों का ब्यौरा ईडी को भेजा जा रहा है। प्रकरण की प्रभावी जांच के लिए एसआईटी भी गठित की जाएगी।

पड़ताल के बाद जमीन में करें निवेश

पुलिस आयुक्त ए सतीण गणेश ने शहर वासियों से अपील किया कि जमीन में निवेश करने से पहले पूरी पड़ताल कर लें। जिस कालोनाइजर और कंपनी से जमीन रजिस्ट्री कराने वाले हैं उसके बारे में जानकारी जरूर करें। कचहरी में जमीन की पड़ताल अवश्य कराएं। जमीन या मकान खरीदते वक्त जल्दबाजी न कतई न करें। प्रलोभन देने वाले बिल्डर और कालोनाइजर सचेत रहें और यदि कोई बिल्डर या कालोनाइजर परेशान कर रहा हो या दबाव बना रहा हो तो संबंधित थाने में शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed