{"_id":"5e730ca68ebc3e768258b020","slug":"four-year-baby-raped-for-defecation-accused-youth-arrested","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दरिंदगी की सारी हदें पार, शौच के लिए गई चार साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरिंदगी की सारी हदें पार, शौच के लिए गई चार साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार
Thu, 19 Mar 2020 11:57 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Thu, 19 Mar 2020 11:57 AM IST
विज्ञापन
मौके पर जुटी भीड़
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के बड़ागांव थाना के एक गांव में गुरुवार की सुबह मानवता को शर्मशार करने वाली, दरिंदगी की सारी हदें पार करने वाली घटना घटित हुई। गांव के ही एक युवक ने एक चार साल की मासूम को हवस का शिकार बनाया। ग्रामीणों ने आरोपी रामपुर निवासी इरफान (20) को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है।
विज्ञापन
बताया जाता है कि मासूम का पिता उसे शौच के लिए घर के समीप स्थित खेत में ले गया था। इसके बाद घर चला आया। काफी देर तक बच्ची घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। थोड़ी देर बाद बच्ची समीप के अरहर के खेत में खून से लथपथ मिली।
विज्ञापन
मौके पर जुटी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
इसी बीच रामपुर निवासी इरफान खेत से भागता दिखा तो ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। सूचना पाकर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। वहीं, मासूम को उपचार के लिए बड़ागांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है।