फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Four religious places will removed roadside in Kashi officers working project

Varanasi News: काशी में सड़क किनारे से हटेंगे चार धर्मस्थल, दो बड़ी सड़कों के चौड़ीकरण में जुड़े नए कार्य

Mon, 04 Mar 2024 05:02 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 04 Mar 2024 05:02 PM IST
सार

Varanasi News: चौड़ीकरण के मद्देनजर कचहरी-संदहा रोड के फोरलेन निर्माण में पहड़िया चौराहे को विस्तार दिया जाएगा। चौराहे की सड़कों को 26 मीटर से बढ़ाकर लगभग 45 मीटर किया जाएगा। इसकी डिजाइन तैयार कराई जा रही है।

विज्ञापन
Four religious places will removed roadside in Kashi officers working project
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के लहरतारा-बीएचयू फोरलेन के निर्माण में बाधक चार धर्म स्थल हटाए जाएंगे। पहड़िया चौराहे का विस्तार भी होगा। इसकी डिजाइन तैयार की जा रही है। इसकी जद में आने वाली लगभग 50 दुकानें टूटेंगी। अवैध निर्माण ध्वस्त किए जाएंगे।

विज्ञापन


काशी की सुगम यातायात में महत्वपूर्ण शहर की छह बड़ी सड़कों का निर्माण लगभग डेढ़ वर्ष से चल रहा है। इनमें लहरतारा से बीएचयू और रविंद्रपुरी कॉलोनी होते हुए भेलूपुर (विजया सिनेमा) तक लगभग 9.5 किलोमीटर और कचहरी से आशापुर होते हुए संदहा तक 9.3 किलोमीटर की दो सड़कें भी शामिल हैं। दोनों सड़कों की लागत 240-240 करोड़ रुपये थी। बाद में कुछ और काम प्रस्तावित किए गए।
विज्ञापन


लहरतारा-बीएचयू रोड पर मंडुवाडीह और भिखारीपुर में दो फ्लाईओवर प्रस्तावित होने के बाद बजट का फिर से मूल्यांकन होने लगा। 

इस बीच रोड चौड़ीकरण में बाधक बने चार धर्मस्थलों को हटाकर दूसरी जगह शिफ्ट करने का काम भी कराया जाएगा। नरिया से बीएचयू की ओर चलने पर सड़क किनारे स्थित दुलही माता मंदिर और उससे थोड़ी दूरी पर बने शिव काली मंदिर को लगभग 20 मीटर आगे खाली पड़ी जमीन पर शिफ्ट किया जाएगा। 150 से 200 मीटर आगे बढ़ने पर शिव मंदिर और नरिया कॉर्नर पर स्थित हनुमान मंदिर को खाली पड़ी सरकारी जमीन पर शिफ्ट किया जाएगा। इस जमीन पर अतिक्रमण हो गया है, जिसे हटाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

45 मीटर चौड़ा होगा पहड़िया चौराहा

कचहरी-संदहा रोड के फोरलेन निर्माण में पहड़िया चौराहे को विस्तार दिया जाएगा। चौराहे की सड़कों को 26 मीटर से बढ़ाकर लगभग 45 मीटर किया जाएगा। इसकी डिजाइन तैयार कराई जा रही है। चौराहे को खोलने के कार्य में बाधक बनने वाली सड़क के दोनों तरफ की लगभग 50 दुकानों और भवनों पर प्रशासन का हथौड़ा चलेगा। इसकी तैयारियों को तेजी से अंतिम रूप दिया जा रहा है।

बोले अधिकारी
प्रांतीय खंड पीडब्ल्यूडी अधिशासी अभियंता केके सिंह ने कहा कि नरिया-बीएचयू रोड पर धर्मस्थल हटाने का काम शुरू कराया जा रहा है। पहड़िया चौराहे को विस्तार दिया जाना है, डिजाइन फाइनल होते ही काम शुरू करा दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में हैं सड़कें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र की दोनों सड़कें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकता में हैं। पिछले दौरे पर आए मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक में निर्माणाधीन छह सड़कों को मार्च तक पूरा कराने के निर्देश दिए थे। हालांकि काम की स्थिति देखते हुए मार्च तक किसी सड़क के काम पूर्ण होने के आसार नहीं हैं।

निर्माणाधीन छह सड़कें

लहरतारा-मोहनसराय सिक्स लेन 11.18 किमी. 412.53 करोड़
वाराणसी-भदोही फोरलेन 8.6 किमी. 269.10 करोड़
लहरतारा-बीएचयू रोड 9.5 किमी. 241 करोड़
पांडेयपुर-रिंगरोड कचहरी संदहां 9.33 किमी. 240 करोड़
काली मंदिर पांडेयपुर-आजमगढ़ रोड 6.5 किमी. 213 करोड़
पड़ाव-रामनगर रोड 6.2 किमी. 200 करोड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed