Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Four people arrested for holding I Love Mohammad procession FIR against 15 road blocked and slogans raised

Varanasi News: आई लव मोहम्मद जुलूस निकालने में चार लोग अरेस्ट, 15 के खिलाफ FIR; रास्ता रोक की थी नारेबाजी

Sat, 27 Sep 2025 06:01 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 27 Sep 2025 06:01 AM IST
सार

आई लव मोहम्मद...को लेकर बरेली में हुए बवाल के बाद वाराणसी में भी प्रशासन अलर्ट हो गया है। कई मुस्लिम इलाकों में पुलिस ने पैदम मार्च किया। चौक पुलिस रपट दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

विज्ञापन
Four people arrested for holding I Love Mohammad procession FIR against 15 road blocked and slogans raised
आई लव मोहम्मद का पोस्टर (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : संवाद

विस्तार

Varanasi News: सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास और बिना अनुमति दालमंडी में आई लव मोहम्मद जुलूस निकालने के मामले में चौक पुलिस ने शुक्रवार शाम 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया। वीडियो और सीसीटीवी फुटेज की मदद से अज्ञात की पहचान की जा रही है। चार नामजद और 10 अज्ञात पर केस दर्ज है। 

विज्ञापन


डीसीपी काशी जोन गौरव बंशवाल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में हड़हा सराय निवासी अजहर मलिक, लल्लापुरा माताकुंड निवासी नफीस अहमद, दालमंडी का आदिल और चौक वादी टोला निवासी इरफान हैं। आरोपियों ने दालमंडी में आई लव मोहम्मद लिखा हुआ बैनर और पोस्टर लेकर बिना अनुमति जुलूस निकाला गया। आवागमन बाधित कर नारेबाजी की। दालमंडी चौकी प्रभारी प्रकाश सिंह चौहान की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Trending Videos

आई लव मोहम्मद का जुलूस निकालने पर 12 अज्ञात पर केस
सर तन से जुदा के नारे और आई लव मोहम्मद के पोस्टर के साथ जुलूस निकालने पर शुक्रवार को लोहता थाने में 12 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया गया। बुधवार को कस्बे में आई लव मोहम्मद का पोस्टर लेकर जुलूस निकाला गया था। कोटवा गांव में दीवारों पर पोस्टर चिपकाया गए। कोटवा चौकी इंचार्ज ने चस्पा पोस्टर को हटवाया और महमूदपुर चौकी इंचार्ज ऋतुराज मिश्रा की तहरीर पर शुक्रवार को 12 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया गया। थानाध्यक्ष निकिता सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन

हनुमान सेना ने की कार्रवाई की मांग
श्री हनुमान सेना ने शुक्रवार को चौक थाने में तहरीर दी। अध्यक्ष सुधीर सिंह ने पुलिस को बताया कि दालमंडी क्षेत्र में तकनीक का दुरुपयोग कर डीपफेक वीडियो बनाकर धार्मिक उन्माद फैलाने का प्रयास किया जा रहा है। वीडियो में छोटे-छोटे बच्चों का भी उपयोग किया जा रहा है। श्री हनुमान सेना के अध्यक्ष सुधीर सिंह ने चौक इंस्पेक्टर से मांग की है कि धार्मिक उन्माद फैलाने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed