फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Four miscreants of gang who stole jewelry on pretext of cleanliness arrested

Varanasi: सफाई का झांसा देकर गहने उड़ाने वाले गिरोह के चार शातिर गिरफ्तार, आभूषण और बाइक बरामद

Sun, 02 Apr 2023 09:38 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 02 Apr 2023 09:38 PM IST
सार

 बिहार के कटिहार जिले के उचक्के वाराणसी जिले में सफाई का झांसा देकर महिलाओं के गहने ले भागते हैं। यह खुलासा रविवार को चार उचक्कों को गिरफ्तार करने के बाद चितईपुर थाने की पुलिस ने किया। 

विज्ञापन
Four miscreants of gang who stole jewelry on  pretext of cleanliness arrested
पुलिस की गिरफ्त में बदमाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 बिहार के कटिहार जिले के उचक्के वाराणसी जिले में सफाई का झांसा देकर महिलाओं के गहने ले भागते हैं। यह खुलासा रविवार को चार उचक्कों को गिरफ्तार करने के बाद चितईपुर थाने की पुलिस ने किया। आरोपियों की पहचान बिहार के कटिहार जिले के बरारी थाना के लक्ष्मीपुर गांव निवासी जितेंद्र कुमार शाह, उमेश कुमार शाह, संतोष कुमार शाह और श्रवण कुमार के रूप में हुई है। चारों के पास से सोने के गहने और बाइक बरामद कर उन्हें अदालत में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


डीसीपी काशी जोन आरएस गौतम ने बताया कि बीते 27 मार्च को चितईपुर थाना क्षेत्र में उचक्कों ने एक महिला को बताया कि वह गहनों की सफाई कर उन्हें चमका देते हैं। इसके बाद उचक्कों ने महिला को बातों में उलझा कर उनके कान की सोने की बाली लेकर भाग गए थे।
विज्ञापन


चितईपुर थाना प्रभारी बृजेश कुमार मिश्रा ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। सीसी कैमरों की फुटेज से आरोपी चिह्नित हुए तो उनकी तलाश शुरू की गई। शनिवार की रात पता लगा कि आरोपी चितईपुर क्षेत्र की मलिहान बस्ती के समीप बगीचे में मौजूद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर चितईपुर थाना प्रभारी ने सुंदरपुर चौकी प्रभारी ईश्वर दयाल दुबे और दरोगा जंगबहादुर यादव की टीम के साथ छापा मार कर चारों को पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने चितईपुर क्षेत्र के अलावा लालपुर पांडेयपुर और रामनगर क्षेत्र में भी उचक्कागिरी की दो घटनाओं में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की।

गैंगस्टर एक्ट में चार अभियुक्त गिरफ्तार

 भिखारीपुर से मिर्जामुराद थाने की पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी मिर्जामुराद दीपक कुमार राणावत ने बताया कि गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में खुटहां दानगंज का चंद्रप्रकाश यादव और प्रतापपुर का सुरेंद्र कुमार पाल, काली प्रसाद व कमलेश राजभर शामिल है। चारों आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

दोस्त ने हड़प लिया पैसा और कार, मुकदमा दर्ज

बहन की शादी में रुपये की जरूरत बता कर एक व्यक्ति ने अपना वाहन पांच लाख रुपये में दोस्त को बेच दिया। इसके बाद फाइनेंस कंपनी के मैनेजर की मदद से गाड़ी और रुपये हड़प लिया। इस मामले में कैंट थाने की पुलिस ने दो नामजद के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया है। ज्ञानवापी स्थित मुरली गली चौक निवासी शिवांक केसरी ने कैंट थाने की पुलिस को तहरीर दी। आरोप लगाया कि उनके दोस्त सिद्धगिरी बाग निवासी अमित सेठ ने 23 नवंबर 2021 को फाइनेंस की हुई अपनी कार को बहन की शादी में पैसे की जरूरत का हवाला देकर पांच लाख में बेचने की बात कहा।

तय हुआ कि समय से किश्त अदायगी कर लोन चुकाने के बाद वाहन ट्रांसफर किया जाएगा। तीन लाख 70 हजार रुपये नगद और बाकी चेक के माध्यम से भुगतान करने के बाद अमित की नीयत खराब हो गई। उसने फाइनेंस की गई कार को कंपनी के मैनेजर राजेश सिंह से साठगांठ कर किश्त बकाया होने की बात कही। इसके साथ ही कार को फाइनेंस कंपनी द्वारा खड़ा करा लिया गया। इसके बाद फाइनेंस कंपनी ने कार अमित सेठ को दे दी। कार के लिए जब वह अमित के घर गया तो उसे गाली देते हुए मारने के लिए दौड़ा लिया गया। शिवांक की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

दो के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई

लालपुर पांडेयपुर थाने की पुलिस ने बीते 12 फरवरी को चोरी की आठ बाइक के साथ गिरफ्तार दो आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। लालपुर पांडेयपुर थाना प्रभारी ने बताया कि गाजीपुर जिले के दिलदारनगर थाना के बहुआरा निवासी विश्वनाथ प्रसाद और भुड़कुड़ा थाना के शाहपुर निवासी महेंद्र यादव के खिलाफ कार्रवाई की गई है। दोनों जिला जेल में बंद हैं।

शौचालय बनवा रहे व्यक्ति की पिटाई की

कपसेठी थाना क्षेत्र के पूरे बरियार गांव में सरकारी शौचालय बनवा रहे एक व्यक्ति को पड़ोसियों ने अपनी जमीन बताकर पीट दिया। पीड़ित की तहरीर पर तीन के खिलाफ कपसेठी थाने की पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूरे बरियार गांव के विनोद कुमार पटेल अपने घर के पास की जमीन पर शौचालय का निर्माण करा रहे थे। विनोद के अनुसार उनके पड़ोसी रंग बहादुर पटेल सहित तीन लोग अपनी जमीन बता कर निर्माण कार्य का विरोध करने लगे। विरोध करने पर तीनों ने विनोद की पिटाई कर दी।

जिला अस्पताल में कर्मचारी ने तीमारदार से की छेड़खानी

दीनदयाल अस्पताल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी द्वारा शराब पीकर मरीज की तीमारदार के साथ छेड़खानी करने का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित चौकी के प्रभारी ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। दीनदयाल अस्पताल के मेडिकल वार्ड में शनिवार की देर रात एक मरीज के साथ एक विवाहिता भी देखरेख के लिए मौजूद थी। महिला के अनुसार, देर रात अस्पताल के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने उससे छेड़खानी की। विरोध करने और शोर मचाने पर अन्य मरीजों के परिजनों ने कर्मचारी की जमकर पिटाई की। साथ ही, सूचना अस्पताल में स्थित पुलिस चौकी के प्रभारी को दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed