फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Four injured in firing due to dispute in chandauli

चंदौली में दाढ़ी बनावाने को लेकर हुआ विवाद, फायरिंग में एक की मौत, तीन घायल

Mon, 18 Feb 2019 07:00 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली Published by: Sayali Maurya Updated Mon, 18 Feb 2019 07:00 PM IST
विज्ञापन
Four injured in firing due to dispute in chandauli
demo pic - फोटो : Demo photo
उत्तर प्रदेश के चंदौली से अभी बड़ी खबर आ रही है। जिले के धानापुर चौराहे पर सोमवार शाम दो युवकों ने फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में एक की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन


जिले में सोमवार की सुबह एक सैलून पर दाढ़ी बनवाने को लेकर विवाद हो गया था। बुढे़पुर गांव के निवासी राजन सिंह और रायपुर गांव निवासी विशाल सिंह यादव के बीच बहस हो गई कि पहले दाढ़ी में बनवाऊंगा। इससे विवाद हाथापाई तक आ गया था।
विज्ञापन


इसी विवाद को लेकर शाम में विशाल सिंह यादव अपने साथी मुन्ना यादव के साथ धानापुर चौराहे पर पहुंचा। जहां राजन सिंह के साथ गोपाल सिंह, ईश्वर सिंह और इशरार बैठे थे। इसके बाद विशाल ने राजन सिंह और उसके साथियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही बंदूक लहराते हुए फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सभी घायलों की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

जिला अस्पताल में इलाज के दौरान राजन सिंह की मौत हो गई। जबकि उसके तीनों साथी गंभीर है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। फिलहाल मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। वहीं बताया जा रहा है कि दोनों गुटों में वर्चस्व को लेकर इसके पहले भी कई बार लड़ाई हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed