फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Former DGP Sulkhan Singh reached Kashi Vishwanath Dham to know the crowd management

Kashi: काशी विश्वनाथ धाम की तर्ज पर बांके बिहारी मंदिर में भीड़ नियंत्रण, पूर्व DGP ने जाना क्राउड मैनेजमेंट

Tue, 30 Aug 2022 08:16 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 30 Aug 2022 08:16 AM IST
सार

सोमवार को काशी आए पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह को पुलिस कमिश्नर ने अलग-अलग मार्गों से आने वाले यात्रियों, सामान्य दर्शनार्थियों के साथ ही कांवरियों के जल चढ़ाने आदि की व्यवस्था के बारे में प्रेजेंटेशन कर विस्तार से बताया।

विज्ञापन
Former DGP Sulkhan Singh reached Kashi Vishwanath Dham to know the crowd management
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

मथुरा के बांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने में काशी विश्वनाथ धाम के क्राउड मैनेजमेंट का फार्मूला अपनाया जाएगा। बांके बिहारी मंदिर में भगदड़ से हुए हादसे की जांच कर रही समिति के अध्यक्ष यूपी के पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह, गृह सचिव एमपी मिश्रा के साथ सोमवार को क्राउड मैनेजमेंट जानने के लिए काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे।
विज्ञापन


इसके पहले पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश सहित अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्होंने सावन में विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के साथ ही पूजन-अर्चन के बारे में भी जानकारी ली। सावन में इस बार एक करोड़ से अधिक लोगों ने काशी विश्वनाथ धाम पहुंचकर बाबा का दर्शन किया। ऐसे में मंदिर में व्यवस्था के साथ ही सड़क पर भी यातायात व्यवस्था सामान्य रही।
विज्ञापन


काशी आ रहे देश भर के अधिकारी
कमिश्नरेट पुलिस की ओर से किए गए क्राउड मैनेजमेंट के बारे में जानने के लिए अब देशभर के अधिकारी काशी आ रहे हैं। पिछले दिनों महाराष्ट्र के सोलापुर की टीम ने वाराणसी का दौरा कर क्राउड मैनेजमेंट के बारे में जानकारी ली थी। सोमवार को काशी आए पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह को पुलिस कमिश्नर ने अलग-अलग मार्गों से आने वाले यात्रियों, सामान्य दर्शनार्थियों के साथ ही कांवरियों के जल चढ़ाने आदि की व्यवस्था के बारे में प्रेजेंटेशन कर विस्तार से बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed