{"_id":"5a38c5614f1c1b8b688b9625","slug":"foreigner-passenger-died-at-babatpur-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबतपुर एयरपोर्ट पर वियतनामी पर्यटक की हृदयाघात से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबतपुर एयरपोर्ट पर वियतनामी पर्यटक की हृदयाघात से मौत
टीम डिजिटल,वाराणसी
Updated Tue, 19 Dec 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
एयरपोर्ट पर वियतनाम के इसी पर्यटक की मौत हो गई।
- फोटो : अमर उजाला
एयर इंडिया के विमान से कोलकाता जाने के लिए मंगलवार को बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे वियतनामी पर्यटक नगुयेन औह केट की हृदयाघात से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वियतनामी पर्यटकों का दल सोमवार को वाराणसी आया था। यहां से भ्रमण के बाद उन्हें कोलकाता जाना था।
मंगलवार की सुबह 10 बजे सह यात्रियों के साथ एयरपोर्ट पहुंचे पार्किंग से डिपार्चर गेट की ओर जाते समय अचानक उनके सीने में दर्द हुआ और वह गिर पड़े । सह यात्रियों और स्थानीय लोडरों की मदद से उन्हें उठाकर टर्मिनल के अंदर स्थित एमआई(मेडिकल इमरजेंसी) रूम में ले जाया गया।
जहां कोई डॉक्टर उपस्थित नहीं था। डॉ. की अनुपस्थिति में पाउंडर वीरेंद्र उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा देने लगा। इस बीच 108 नंबर पर फोन कर एंबुलेंस बुला लिया गया। हालांकि उसके पहले एयरपोर्ट पर मौजूद एंबुलेंस भी आ गया था।
विज्ञापन
एयरपोर्ट के एंबुलेंस से उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागंाव ले जाया गया जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉ. शेर मोहम्मद ने हालत नाजुक देख प्राथमिक उपचार देकर उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां इमरजेंसी में मौजूद डॉ. राजेश पासवान ने मृत घोषित कर दिया।
डॉ. शेर मुहम्मद ने बताया कि जब उनके पास मरीज आया उस समय उसकी हालत काफी नाजुक थी। प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधा देकर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल के डॉ. राजेश पासवान का कहना है कि मरीज को देखा तो उस समय मरीज मर चुका था संभवत: रास्ते में ही उसकी मौत हो गई थी।