{"_id":"684d4f970fc481a96c0159a1","slug":"foreign-students-do-not-need-visa-for-yoga-courses-get-admission-only-after-paying-fees-in-bhu-2025-06-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"BHU: बीएचयू में इस कोर्स के लिए उम्र की कोई सीमा नहीं, विदेशियों को वीजा की जरूरत नहीं; ऐसे ले सकेंगे प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BHU: बीएचयू में इस कोर्स के लिए उम्र की कोई सीमा नहीं, विदेशियों को वीजा की जरूरत नहीं; ऐसे ले सकेंगे प्रवेश
Sat, 14 Jun 2025 04:02 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 14 Jun 2025 04:02 PM IST
सार
Varanasi News: बीएचयू में योग कोर्स के लिए विदेशी छात्रों को वीजा की जरूरत नहीं होगी। वहीं यूजी, पीजी, पीएचडी, डिप्लोमा और पीएचडी प्रोग्राम में प्रवेश लेने वाले उनको इंटरनेशनल सेंटर में आवेदन करना होगा।
विज्ञापन
BHU कैंपस में जाती छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीएचयू में योग कोर्स में प्रवेश के लिए विदेशी छात्रों को वीजा जमा करने की जरूरत नहीं होगी। बिना किसी कागजी कार्रवाई के सिर्फ फीस चुका कर प्रवेश ले सकेंगे। बीएचयू की ओर से जारी विदेशी छात्रों की प्रवेश बुलेटिन में इसे स्पष्ट किया गया है। बताया गया है कि योग कोर्स के लिए उम्र की कोई सीमा नहीं होगी। किसी भी आयु वर्ग के लोग इसे कर सकेंगे।
विज्ञापन
बीएचयू के यूजी, पीजी, पीएचडी, डिप्लोमा और पीएचडी प्रोग्राम में प्रवेश लेने वाले विदेशी छात्रों को इंटरनेशनल सेंटर में आवेदन करना होगा। प्रवेश लेने वाले सभी विदेशी यूजी छात्रों को आठ क्रेडिट के वैल्यू एडेड कोर्स चुनने हैं। इसमें एक कोर्स स्वास्थ्य, कल्याण और योग के नाम से जारी किया गया है।
विज्ञापन
योग विधा में पीजी डिप्लोमा भी कराया जाएगा। यह कोर्स वैदिक दर्शन विभाग की ओर से चलेगा। कोर्स में आवेदन के लिए योग्यता योग में यूजी डिप्लोमा होना चाहिए। सार्क संगठन वाले देशों के छात्रों की फीस 30 हजार और गैर सार्क देशों के लिए 45 हजार सालाना तय की गई है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; शायद देश की सबसे महंगी पार्किंग: बनारस में बाइक पार्किंग का 24 घंटे का किराया 2400 रुपये, पढ़ें- पूरा मामला
पांच तरह के लोगों को विदेशी छात्र की कैटेगरी में रखा गया
विदेशी छात्र, एनआरआई उम्मीदवार, ओसीआई यानी कि भारतीय मूल का गैर नागरिक, पीआईओ यानी कि भारतीय मूल के व्यक्ति, तिब्बती शरणार्थी, खाड़ी और विदेशों में भारतीय श्रमिकों के बच्चे।
ऑफर लेटर, फीस भुगतान, प्रवेश पत्र की जानकारी
पहली बार शुरू किए गए पोर्टल पर कुल 13 विकल्प दिए गए हैं। इनमें भी कई उप विकल्प हैं। इसमें आवेदन की तिथि, कैसे आवेदन करें, ऑफर लेटर, फीस भुगतान, प्रवेश पत्र, वीजा संबंधित जानकारी, महत्वपूर्ण तिथियां, प्रशासन, सुविधाएं, फेलोशिप और क्या करें, क्या न करें का विकल्प दिया गया है।
ऑफर लेटर, फीस भुगतान, प्रवेश पत्र की जानकारी
पहली बार शुरू किए गए पोर्टल पर कुल 13 विकल्प दिए गए हैं। इनमें भी कई उप विकल्प हैं। इसमें आवेदन की तिथि, कैसे आवेदन करें, ऑफर लेटर, फीस भुगतान, प्रवेश पत्र, वीजा संबंधित जानकारी, महत्वपूर्ण तिथियां, प्रशासन, सुविधाएं, फेलोशिप और क्या करें, क्या न करें का विकल्प दिया गया है।
बीएचयू में 973 विदेशियों के लिए हॉस्टल
विदेशी छात्रों के लिए बीएचयू में चार हॉस्टल आवंटित किए जाएंगे। इंटरनेशनल हाउस कांप्लेक्स, सिद्धार्थ विहार, न्यू इंटरनेशनल ब्वायज हॉस्टल और न्यू इंटरनेशनल गर्ल्स हॉस्टल का आवंटन किया जाएगा। 506 कमरों में 973 बेड उपलब्ध हैं। इसमें 10 कॉमन हॉल हैं। इनकी सालाना हॉस्टल फीस 20,900 रुपये है। यहां पर ओपन एयर जिम, साइबर लाइब्रेरी और गेस्ट हाउस कॉम्पलेक्स उपलब्ध होंगे।