फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banaras railway station parking 24 hours rent of bike 2400

शायद देश की सबसे महंगी पार्किंग: बनारस में बाइक पार्किंग का 24 घंटे का किराया 2400 रुपये, पढ़ें- पूरा मामला

Sat, 14 Jun 2025 03:47 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 14 Jun 2025 03:47 PM IST
सार

Varanasi News: बनारस रेलवे स्टेशन पर पार्किंग में गजब की लूट मची है। मनमाने ढंग से बाइक और साइकिल के लिए वसूली हो रही है। इसकी शिकायत मिलने पर मामले में सीनियर डीसीएम ने जांच के आदेश दिए हैं। 

विज्ञापन
Banaras railway station parking 24 hours rent of bike 2400
इसी पर्ची पर होती है वसूली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वोत्तर रेलवे के बनारस स्टेशन पर साइकिल व दोपहिया स्टैंड समेत कार पार्किंग में लूट मची हुई है। प्रथम और द्वितीय प्रवेश द्वार पर पार्किंग संचालकों की मनमानी है। प्रथम प्रवेश द्वार के स्टैंड पर बाइक का किराया 24 घंटे का 2400 रुपये लिया जा रहा है। समाजसेवी डॉ. राजेश श्रीवास्तव ने डीआरएम समेत रेलवे के उच्चाधिकारियों से इसकी शिकायत की है। इस मामले में सीनियर डीसीएम ने जांच के आदेश दिए हैं। 

विज्ञापन


महमूरगंज निवासी डॉ. राजेश कुमार श्रीवास्तव ने रेल अधिकारियों को बताया कि प्लेटफार्म संख्या एक की तरफ वाहन स्टैंड बाइक की दर 24 घंटे का 2400 रुपये निर्धारित है। यानी कि प्रति घंटे 100 रुपये लिया जा रहा है। 24 घंटे के लिए साइकिल का 1200 रुपये लिया जा रहा है। 
विज्ञापन


प्रथम और द्वितीय प्रवेश द्वार के वाहन पार्किंग के शुल्क में अंतर है। उन्होंने कहा कि इतना महंगा रेट आश्चर्यजनक और गंभीर मुद्दा है। शायद यह दर किसी भी स्टेशन पर नहीं है। उन्होंने मशीन से रसीद काटने की मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Blood Donation Camp: विश्वनाथ मंदिर में रक्तदान करने वाले कर पाएंगे सुगम दर्शन, महादान कर पूरा करें संकल्प

द्वितीय प्रवेश द्वार पर पिक एंड ड्रॉप व्यवस्था फेल 

यात्रियों का आरोप है कि बनारस स्टेशन के द्वितीय प्रवेश द्वार पर कार पार्किंग में अवैध वसूली हो रही है। पिक एंड ड्रॉप का भी पालन नहीं हो रहा है। विरोध पर पार्किंग संचालक दुर्व्यवहार करते हैं। उधर, द्वितीय प्रवेश द्वार पर मुख्य सड़क से सटे क्षेत्र में भी अवैध तरीके से कार पार्किंग कराई जा रही है। बाकायदा पर्ची तक काटी जा रही है। डग्गामार बसें, प्राइवेट वाहन रात भर खड़े होते हैं और सुबह शिवगंगा ट्रेन आने के बाद यात्रियों को लेकर निकलते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed