{"_id":"6869839959f58f6020009b0e","slug":"football-st-johns-bareka-became-the-winner-of-under-14-ledhupur-won-in-17-19-varanasi-news-c-20-vns1021-1043669-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटबॉल : अंडर-14 की विजेता बनी सेंट जॉन्स बरेका, 17-19 में लेढ़ूपुर ने बाजी मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुटबॉल : अंडर-14 की विजेता बनी सेंट जॉन्स बरेका, 17-19 में लेढ़ूपुर ने बाजी मारी
विज्ञापन
सेंट जॉन्स बरेका में सीआईएससीई जोनल फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न
नंबर गेम :
350 खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा
संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। सेंट जॉन्स बरेका में दो दिवसीय सीआईएससीई जोनल फुटबॉल प्रतियोगिता शनिवार सुबह संपन्न हुई। अंडर-14 की ट्रॉफी सेंट जॉन्स बरेका जबकि अंडर-17, 19 वर्ग की ट्रॉफी सेंट जॉन्स लेढूपुर ने जीता। बालक वर्ग में सब जूनियर, जूनियर और सीनियर में जोन के नौ स्कूलों से 350 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। अंडर-14 वर्ग में सेंट जॉन्स बरेका ने 3-1 से आजमगढ़ की ज्योति निकेतन की टीम को हरा दिया। पहला हाफ बराबरी पर रहा। दूसरे हाफ में सेंट जॉन्स बरेका के सुजये ने 26वें मिनट में पहला गोल किया। 34वें मिनट में सुजोय ने 25 गज की दूरी से गोल कर टीम का स्कोर 2-0 कर दिया। ज्योति निकेतन के फॉर्वर्ड खिलाड़ी ने गोल कर स्कोर 2-1 कर दिया। अंतिम चार मिनट से पहले सुजोय ने तीसरा गोल कर टीम को ट्रॉफी दिला दी। मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य सुसई राज ने विजेता, उपविजेता और तीसरा स्थान हासिल करने वाली टीम को पुरस्कृत किया। संचालन आनंद श्रीवास्तव और धन्यवाद बरेका के प्रधानाचार्य शुरू शांताराज ने किया।
अंडर-17 और 19 में लेढूपुर को ट्रॉफी
अंडर-17 के फाइनल में सेंट जॉन्स लेढूपुर ने मेजबान बरेका की टीम को दो गोल से हरा दिया। लेढूपुर की ओर से अनंत ने 32वें, बरेका के मुदित ने 39वें मिनट में गोल किया। इसके बाद लेढूपुर के शशांक सिंह और अमजा ने गोल कर टीम को 3-1 से जीत दिला दी। अंडर-19 वर्ग में लेढूपुर के यथार्थ राय, स्टीफन राज, अराध्य और अमन यादव ने गोल किया जबकि बरेका की ओर से मयंक और तेजस ने गोल दागा। यह मैच सेंट जॉन्स लेढूपुर की टीम ने 4-2 के स्कोर से जीत लिया।