फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Flood of faith in Devi temples on Ashtami

Varanasi News: अष्टमी पर देवी मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब - मां के दरबार में लग रहा है भक्तों का तांता

Mon, 23 Oct 2023 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Oct 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Flood of faith in Devi temples on Ashtami
आजमगढ़। शारदीय नवरात्र के आठवें दिन मंदिरों में देवी मां के चरणों में मत्था टेकने के लिए भीड़ देखने को मिली। भोर से शुरू हुआ दर्शन-पूजन का सिलसिला रात भर चलता रहा। उधर ग्रामीण क्षेत्रों में भी देवी मंदिरों पर मां के भक्तों का तांता लगा रहा। मंदिरों में घंटा-घड़ियाल की आवाज से क्षेत्र मां मय हो गया है।
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र की अष्टमी पर मां भगवती के आठवें रूप महागौरी की अराधना को मंदिरों में दर्शनार्थियों का तांता लगा रहा। चौक स्थित दक्षिणमुखी देवी के दरबार में हजारों भक्तों ने मत्था टेका। भक्तों ने मां केदर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। उधर बड़ादेव स्थित मां दुर्गा मंदिर, रैदोपुर, हर्रा की चुंगी, बेलइसा सहित अन्य मंदिरों में भी श्रद्घालुओं की भीड़ देखने को मिली। निजामाबादः मां शीतला धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। मां के जायकारे और घंटे घडिय़ाल की आवाज से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है। मान्यता है कि मां के दरबार में मांगी गई हर मुराद पूरी होती है। मुराद पूरी होने पर मां के दरबार कढ़ाई चढ़ाते हैं। मां के दरबार में सुबह-शाम भजन-कीर्तन हो रहा है और आरती के बाद प्रसाद का भी वितरण किया जा रहा है। ठेकमाः अठरही माता के मंदिर में भी पूजन-अर्चन को श्रद्धालुओं का तांता लग रहा है। मंदिर के आस-पास मेले जैसा दृश्य था। नारियल, चुनरी, फूल-माला की दुकानें सजी हुई हैं। वहीं देवगांव स्थित माता सिद्धेश्वरी, महराजगंज ब्लाक के मंदरेपुर गांव मां कात्यायनी देवी के मंदिर में भी सुबह से ही दर्शन को भक्तों की लाइन लगी रही। फूलपुर में श्रीरामजानकी मंदिर, जगदीशपुर, दुर्वासा आदि स्थानों पर मां के आठवें स्वरूप अष्टम महागौरी की पूजा अर्चन करने को मंदिरों में लोगों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed