फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Flood in Varanasi speed of Ganga decreasing from 10 to 1 centimeter per hour

Varanasi: 10 से घटकर 1 सेंटीमीटर घंटे की रफ्तार से बढ़ रही गंगा, पहाड़ी इलाकों में हो रही बारिश है इसकी वजह

Wed, 17 Jul 2024 10:19 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 17 Jul 2024 10:19 AM IST
सार

काशी में गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी की रफ्तार में कमी आ गई है। गंगा की रफ्तार 10 सेंटीमीटर से घटकर 1 सेंटीमीटर घंटे की रफ्तार पर आ गई है। 

विज्ञापन
Flood in Varanasi speed of Ganga decreasing from 10 to 1 centimeter per hour
Varanasi Ganga Ghat - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी की रफ्तार में मंगलवार को कमी आई। दो दिन पहले जो रफ्तार 10 सेंटीमीटर प्रति घंटे थी, वह मंगलवार को घटकर एक सेंटीमीटर प्रतिघंटे हो गई। हालांकि, गंगा के जिन घाटों का संपर्क आपस में टूट गया है, उन पर पानी का दबाव अभी बना हुआ है।

विज्ञापन


बारिश के साथ ही पहाड़ी इलाकों में आई बाढ़ की वजह से गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है। स्थिति यह है कई घाटों की सीढि़यां डूब गई हैं तो गंगा आरती का स्थल भी बदलना पड़ा है। मंगलवार को राहत भरी खबर यह रही कि जलस्तर के बढ़ने की रफ्तार कम हुई। 
विज्ञापन


जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने बताया कि वर्तमान समय में पानी बढ़ने की रफ्तार एक सेंटीमीटर प्रति घंटे हो गई है। इस समय नदी का जलस्तर चेतावनी बिंदू से 8.76 मीटर नीचे है। फिलहाल बाढ़ जैसी स्थिति नहीं है। जिलाधिकारी ने बताया कि बाढ़ से निपटने के लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed