फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Flood Alert in up Samne Ghat-Ramnagar road reopened after 36 hours Namo Ghat still closed

Flood Alert: 36 घंटे बाद खुल गया सामने घाट-रामनगर मार्ग, नमो घाट अब भी बंद; परेशानियां बरकरार

Fri, 08 Aug 2025 05:47 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 08 Aug 2025 05:47 AM IST
सार

Flood in Varanasi: वाराणसी में गंगा और वरुणा का जलस्तर घटने लगे हैं। वहीं, बारिश लगातार होने से पानी के बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। सामनेघाट ट्राॅमा सेंटर मार्ग पर पानी घटने से रास्ता चालू हो गया।

विज्ञापन
Flood Alert in up Samne Ghat-Ramnagar road reopened after 36 hours Namo Ghat still closed
सामनेघाट पुल पर आवागमन करते लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Flood in UP: बाढ़ का पानी उतरने के बाद अब आम लोगों ने राहत की सांस ली है। गुरुवार को 36 घंटे इंतजार के बाद सामनेघाट रामनगर पुल मार्ग को आम जनता के लिए खोल दिया गया। पुल का रास्ता शुरू होने से लोगों को काफी सहूलियत हो गई। वहीं राजघाट पुल पर बढ़ा यातायात का दबाव भी अब सामान्य हो गया। बाढ़ के कारण नमोघाट का रास्ता आमजन के लिए बंद चल रहा है।

विज्ञापन


गंगा के बढ़ते जलस्तर के कारण बनारस में पानी खतरे के निशान से 97 सेंटीमीटर ऊपर बह रहा था। गंगा में बाढ़ का असर ऐसा था कि सामनेघाट ट्राॅमा सेंटर मार्ग पर साढ़े चार फीट ऊंचाई तक पानी भर गया था।
विज्ञापन


इसके कारण आम जनता को आने जाने में दिक्क्त हो रही थी। दोपहिया, तीन पहिया और चार पहिया वाहनों के साइलेंसर में पानी भरने से लोग परेशान थे। वहीं पैदल चलने वालों को घुटने भर से अधिक पानी में होकर जाना पड़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जलस्तर बढ़ने की सूचना पर पुलिस प्रशासन ने सामनेघाट रामनगर मार्ग को मंगलवार की दोपहर बाद से आवाजाही के लिए बंद कर दिया था। इसके कारण बिहार और चंदौली से आने वालों और जाने वालों को परेशानी हो रही थी। 

गुरुवार को सुबह गंगा का पानी सड़क से उतरने के बाद पुलिस प्रशासन ने सामनेघाट रामनगर पुल मार्ग को आम जनता के लिए खोल दिया। लगभग 36 घंटे से ज्यादा समय तक पुल से आवागमन बंद था।

सन 2017 में बने पक्का पुल से अब तक कभी भी आवागमन बंद नहीं किया गया था। गंगा के जलस्तर में वृद्धि से आई बाढ़ ने 36 घंटे तक पुल पर से आवागमन बंद कर दिया। वहीं, सामनेघाट के आसपास की काॅलोनियों में घुसा बाढ़ का पानी भी उतरने से लोग थोड़ी राहत महसूस कर रहे हैं। 

नमो घाट जाने वाली सड़क पर बाढ़ का पानी और गाद जमा होने के कारण अभी रास्ता बंद रखा गया है। मणिकर्णिका घाट पर भी पानी उतरने से शवदाह के लिए आने वालों को थोड़ी राहत मिली है। जलस्तर कम होने के बाद भी वरुणा पार इलाके में राहत नहीं मिली है। वरुणा कॉरिडोर अभी पूरी तरह से बाढ़ के पानी में डूबा हुआ है।

शीतला घाट और पक्का महाल की गलियों से उतरा पानी
गंगा के जलस्तर में कमी का असर गंगा के घाटों पर नजर आ रहा है। शीतला घाट की तरफ से दशाश्वमेध प्लाजा तक पहुंचा बाढ़ का पानी वापस हो गया है। वहीं बंगाली टोला की ओर जाने वाली गली से भी बाढ़ का पानी निकल चुका था। दशाश्वमेध घाट पर पानी उतरने के कारण पानी आठ सीढ़ी नीचे उतर चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed