{"_id":"590b15c24f1c1ba874442772","slug":"five-machine-of-petrol-pump-are-being-seald-in-ballia-after-raid","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":" पेट्रोल पम्पों पर ताबतोड़ छापेमारी से संचालकों में खलबली, बलिया में पांच नोजल सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल पम्पों पर ताबतोड़ छापेमारी से संचालकों में खलबली, बलिया में पांच नोजल सीज
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
Updated Thu, 04 May 2017 05:21 PM IST
विज्ञापन
पेट्रोल पंपों पर ताबड़तोड़ छापे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेट्रोल पंप संचालकों द्वारा रिमोट और चिप के जरिए ईंधन चोरी के खुलासे के बाद रोजाना छापेमारी में बड़े पैमाने पर मशीनों में गड़बड़ी के मामले उजागर हो रहे हैं। गुरुवार को अधिकारियों की टीम ने बलिया में पेट्रोल पम्पों की जांच-पड़ताल की।
अफसरों की कार्रवाई को लेकर पेट्रोल पम्प संचालकों में खलबली मची रही। घटतौली समेत अन्य गड़बड़ियां पाए जाने पर शहर के दो पेट्रोल पम्पों के कुल पांच नोजल सीज किए गए।
लखनऊ में पेट्रोल पम्प की मशीनों में चिप लगाकर घटतौली करने का खुलासा होने के बाद प्रदेश भर में पम्पों की जांच शुरु हो चुकी है। बलिया में शासन का फरमान पहुंचने के बाद बुधवार को अधिकारियों ने जांच शुरु कर दी। गुरुवार को दूसरे दिन भी जांच का दौर चलता रहा।
विज्ञापन
जिला पूर्ति अधिकारी समेत इंडियन ऑयल के सेल्स मैनेजर दिव्य प्रकाश, भारत पेट्रोलियम के सेल्स मैनेजर सत्यभान, बाट माप विभाग के वरिष्ठ निरीक्षक तेज प्रकाश सिंह, पूर्ति निरीक्षक शैलेन्द्र सागर सिंह की टीम शहर के चित्तू पांडेय चौराहा पर स्थित गोरख प्रसाद एंड संस के पेट्रोल पम्प पर पहुंचकर जांच की। यहां डीजल व पेट्रेल के दो मशीनों में कुल चार नोजल लगे थे। टीम ने दोनों मशीनों को खोलकर जांच की।
दोनों ही मशीनों में घटतौली पाई जाने पर डीएसओ ने दोनों मशीन के चार नोजल को सीज कर दिया। डीएसओ ने यहां लगी पेट्रोल पंप की मशीन को रिस्टैम्पिंग करने का निर्देश बाट माप विभाग के अधिकारियों को दी। इसके बाद टीम करनई स्थित अशर्फी फीलिंग स्टेशन पर पहुंची और जांच पड़ताल की।
इस पम्प पर भी पेट्रोल की मशीन में गड़बड़ी पाए जाने पर एक नोजल को सीज कर दिया और बाट माप विभाग के अधिकारियों को रिस्टैम्पिंग करने का निर्देश दिया।

जांच के भय से पम्पों के खोलने व बंद करने का चलता रहा दौर
तीन पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण
- फोटो : अमर उजाला
पेट्रोल पम्पों पर मिल रही गड़बड़ियों को देखते हुए शासन ने जांच करने का निर्देश दिया, जनपद के कई संचालकों ने पम्प बंद कर दिया। शहर के चित्तू पांडेय चौराहा पर स्थित दोनों पेट्रोल पम्प संचालकों ने मशीन खराब है बोर्ड लगाकर बंद कर दिया। हालांकि अधिकारियों ने गुरुवार को खोलवाकर जांच की और गड़बड़ी भी मिली। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी गुरुवार को कई पेट्रोल पम्प बंद रहे और अधिकारियों की टीम का लोकेशन लेते रहे।
लोग बोले, सालों से चल रहा ‘खेल’
शहर के चित्तू पांडेय चौराहा पर स्थित पेट्रोल पम्प पर जांच के दौरान उपभोक्ताओं की भी भीड़ रही। हर कोई यह जानने का प्रयास करता रहा कि आखिर पेट्रोल पम्पों पर किस तरह घटतौली की जाती है। घटतौली सामने आने के बाद हर कोई यह कहता रहा कि यह खेल सालों से चल रहा है और शिकायत के बाद भी कभी कार्रवाई नहीं की गई। मालूम हो कि इस पम्प पर घटतौली को लेकर कई बार विवाद भी हो चुका है।