फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   First the headmaster will taste, then the food will be served

पहले प्रधानाध्यापक चखेंगे, फिर परोसा जाएगा भोजन

Tue, 07 Sep 2021 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
First the headmaster will taste, then the food will be served
बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को मिड डे मील में (एमडीएम) कभी खराब भोजन परोस दिया जाता है, तो कभी खाने में कीड़े मिलते हैं। कई बार बच्चे बीमार होते हैं और कभी हालत गंभीर होने पर बात मृत्यु तक पहुंच जाती है। बीते शनिवार को एक प्राथमिक विद्यालय में एमडीएम की थाली से दुर्गंध आ रही थी और उसी में बच्चे को खाना परोस दिया गया था। खबर प्रकाशित होने के बाद विभाग हरकत में आ गया है। बीएसए राकेश सिंह ने आदेश दिया है कि सरकारी स्कूलों में बच्चों को देने से पहले एनजीओ का खाना प्रधानाध्यापक और रसोइयां चखेंगे। गुणवत्तापूर्ण भोजन के बाद ही उसे बच्चों को परोसा जाएगा। वहीं, एमडीएम की गुणवत्ता पर शिक्षकों के साथ-साथ बच्चों की माताओं की भी नजर रहेगी। बच्चों को भोजन दिए जाने से पहले विद्यालय प्रबंध समिति में शामिल बच्चों की मां उसकी जांच करेंगी। इसके बाद बच्चों को वह भोजन दिया जाएगा।
विज्ञापन

कोट
विद्यालयों में मिड डे मील को लेकर आ रही शिकायतों को देख गुणवत्ता में सुधार की पहल की है। जिसमें प्रधानाध्यापक व बच्चों के अभिभावक एमडीएम की जांच करेंगे।
विज्ञापन

- राकेश सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed