{"_id":"67a50db15b0050ebce067d8a","slug":"first-delay-in-ordering-astroturf-then-delay-in-removal-and-now-delay-in-laying-varanasi-news-c-20-vns1056-879548-2025-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: पहले एस्ट्रोटर्फ मंगाने में देरी, फिर हटाने में देरी और अब बिछाने में देरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: पहले एस्ट्रोटर्फ मंगाने में देरी, फिर हटाने में देरी और अब बिछाने में देरी
विज्ञापन
वाराणसी। लालपुर के डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में डेढ़ साल से हॉकी के मैच नहीं हुए हैं। खिलाड़ी एस्ट्रोटर्फ बिछने का इंतजार कर रहे हैं। लालपुर में खेल विभाग का छात्रावास हैं, जहां 20 खिलाड़ी हॉकी का प्रशिक्षण लेते हैं। पहले टर्फ मंगाने में देरी, उसके बाद टर्फ हटाने में देरी अब टर्फ बिछाने में देरी हो रही है। खिलाड़ियों को कोच सिर्फ शारीरिक अभ्यास करा रहे हैं। लालपुर स्टेडियम में लगातार खेल सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। तीन हजार दर्शकों की क्षमता वाला दीर्घा बनकर तैयार है। जोश भरने के लिए पूर्व और वर्तमान ओलंपियन की पेंटिंग भी लगाई गई है, लेकिन टर्फ नहीं बिछ सका है।
क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी विमला सिंह ने बताया कि विदेश से मंगाई टर्फ की गुणवत्ता की जांच के लिए सेंपल आईआईटी बीएचयू को भेजा जा चुका है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। लालपुर स्टेडियम में 2013 में एस्ट्रोटर्फ लगाया गया था। टर्फ पांच वर्ष बाद बदला जाता है। इसकी मियाद पूरी होने के बाद 2024 में टर्फ को हटा दिया गया है। टर्फ नहीं होने से हॉकी खिलाड़ियों का अभ्यास प्रभावित हो रहा है।
खेल विभाग ने भेजा रिमाइंडर
आईआईटी बीएचयू को भेजे गए सैंपल की जांच रिपोर्ट के लिए खेल विभाग ने रिमाइंडर भेजा है। अधिकारियों के मुताबिक, दिसंबर में ही जांच के सैंपल भेजे जा चुके हैं, लेकिन अब तक रिपोर्ट नहीं आई है। टर्फ की गुणवत्ता रिपोर्ट मिलने के बाद टर्फ बिछाने का काम शुरू होगा।