फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   first aid

फर्स्ट एड बॉक्स मतलब, दुर्घटना में फौरी राहत

Mon, 14 Sep 2020 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
first aid
वाराणसी। कई बार दुर्घटना के तुरंत बाद सही समय पर दिया गया फर्स्ट एड लोगों की जिंदगी बचाने में अहम भूमिका निभाता है। ये वो बॉक्स है, जिसमें मौजूद दवाइयां और कुछ जरूरी चीजें आपको फौरी तौर पर राहत देती है। ताकि किसी डॉक्टर के पास पहुंचने तक आप महफूज रहे। वर्ल्ड फर्स्ट एड डे हमने बीएचयू के चिकित्सक डॉ. संध्या यादव से जाना फर्स्ट एड बॉक्स की आवश्यकता और आपका फर्स्ट एड बॉक्स में क्या होना चाहिए के बारे में जाना।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वैसे तो हर दवा डॉक्टर की सलाह से ही लेनी चाहिए। लेकिन कुछ दवाइयां और नुस्खे ऐसे भी हैं जिन्हें डॉक्टर की सलाह के बिना भी ले सकते हैं। इसलिए आपके घर में यह दवाइयां हमेशा मौजूद रहनी चाहिए। लेकिन ध्यान रहे बॉक्स में मौजूद कोई भी दवा एक्सपायरी डेट की न हो। बैंडेड, बैंडेज और मेडिकेटेड कॉटन खुले घाव में इन्फेक्शन होने का खतरा रहता है। इसलिए घर में बैंडेड जरूर रखें। मामूली कटने छिलने पर बैंडेड इंफेक्शन से बचा सकता है, साथ ही पट्टी का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। मेडिकेटेड कॉटन भी जरूर रखें। इससे घाव को साफ करने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही फर्स्ट एड बॉक्स में स्टरलाइज ग्लव्स भी रखें।
विज्ञापन

एंटीसेप्टिक क्रीम
फर्स्ट एड बॉक्स में कटने या छिलने जैसी चोट के लिए एंटीसेप्टिक क्रीम या सॉल्यूशन का होना जरूरी है।
थर्मामीटर
थर्मामीटर फर्स्ट एड बॉक्स में बहुत जरूरी चीज है ताकि बुखार होने पर शरीर का तापमान मापा जा सके।
बाम
सिर दर्द, कमर दर्द, हाथ-पैर में दर्द और सर्दी जुखाम में बाम उपयोगी है। साथ ही मसल्स पेन क्रीम भी रखें।
एंटी एलर्जी
त्वचा पर होने वाली खुजली से राहत पाने के लिए एंटी एलर्जी दवाएं भी बॉक्स में जरूर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed