फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Fire raining from the sky, mercury reached beyond 45

आसमान से बरस रही आग, पारा पहुंचा 45 के पार

Sun, 05 Jun 2022 01:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Fire raining from the sky, mercury reached beyond 45
पिछले तीन-चार दिन से सूरज की तल्खी के साथ ही गर्मी भी बढ़ती ही जा रही है। शनिवार सुबह से ही तेज धूप होनी शुरू हो गई। दोपहर में तो ऐसा लग रहा था जैसे आसमान से आग बरस रही हो। हवा भी इतनी गर्म चल रही थी कि लोगाें को राहत नहीं मिल पाई। तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार अभी तीन दिन तक ऐसे ही मौसम बने रहने के आसार हैं।
विज्ञापन

एक जून को बूंदाबांदी के अगले दिन से ही मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। जहां एक ओर गर्म हवाएं चल रहीं हैं, वहीं तापमान में भी बढ़ोत्तरी जारी है। शनिवार को तो पिछले दो दिन की तुलना में धूप कुछ अधिक ही तीखी रही। सुबह दस बजे ही ऐसा लग रहा था जैसे कि दोपहर के 12 बजे की धूप हो। शाम को भी हवा में भी नमी नहीं रही कि थोड़ी राहत मिले। शनिवार की रात में भी गर्म हवा ही चलती रही। जिस तरह लगातार गर्मी बढ़ती जा रही है, उससे लोग बेचैन हो गए हैं। चार दिन से लगातार तापमान बढ़ता जा रहा है। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि दक्षिणी पश्चिमी यूपी में हीटवेव चलने का ही असर है कि वाराणसी समेत अन्य जिलों में गर्म हवाएं आ रही हैं। इस वजह से ही तीखी धूप और तापमान में बढ़ोत्तरी हो रही है। आने वाले तीन दिन तक ऐसे ही मौसम बने रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed