फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   fire out in loaded truck with country liquor jammed road in varanasi

Varanasi News: देसी शराब लदे ट्रक में अचानक लगी आग, धू-धू कर जला; एक घंटे तक रहा जाम

Wed, 10 Apr 2024 09:10 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 10 Apr 2024 09:10 AM IST
सार

वाराणसी में देसी शराब लदे ट्रक में अचानक आग लग गई। जिसके बाद ट्रक चालक और खलासी ने कूदकर जान बचाई। वहीं ट्रक धू-धू कर जल गया। इससे शराब जलकर नष्ट हो गया। 

विज्ञापन
fire out in loaded truck with country liquor jammed road in varanasi
varanasi news - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव के पास मंगलवार देर रात देसी शराब लदे ट्रक में अचानक आग लग गई। इस दौरान चालक और खलासी ने कूदकर जान बचाई। फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही शराब जलकर नष्ट हो गई। इस दौरान गाजीपुर-वाराणसी हाईवे का लेन लगभग घंटे भर तक बाधित रहा।

विज्ञापन


गाजीपुर से वाराणसी शहर की ओर जा रहे ट्रक में देसी शराब के पाउच लदे थे। बहरामपुर बनकट बाईपास हाइवे पर अचानक ट्रक से धुआं उठने लगा। चालक और खलासी कुछ समझ पाते कि आग ने विकराल रूप ले लिया। दोनों ट्रक से कूद गए और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पुलिस भी पहुंची। फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पूर्व ही शराब जलकर नष्ट हो गई और ट्रक भी धू-धू कर जल गया। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बीच हाइवे पर आग की घटना को देखते हुए पुलिस ने वाहनों को रोक दिया। पुलिस के अनुसार गाजीपुर के नंदगंज से देसी शराब की खेप लेकर सरकारी ठेकों के लिए ट्रक निकला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed