फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   fire in niyamatabad industrial estate Waste paper godown in chandauli

चंदौली : रद्दी कागज के गोदाम में लगी आग, 3 करोड़ की संपत्ति जलकर राख

Mon, 12 Aug 2019 01:28 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 12 Aug 2019 01:28 PM IST
विज्ञापन
fire in niyamatabad industrial estate Waste paper godown in chandauli
आग बुझाते फायर ब्रिगेड कर्मी। - फोटो : अमर उजाला

चंदौली जिले के नियामताबाद औद्योगिक नगर पुलिस चौकी क्षेत्र के पटनवा स्थित एक गोदाम में रविवार देर रात शार्ट सर्किट से आग लग जाने से करीब तीन करोड़ रुपये के रद्दी कागज जल गए। मौके पर पहुंचे फायरब्रिगेड कर्मियों ने आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


वाराणसी निवासी प्रेमचंद का नियामताबाद औद्योगिक नगर में रद्दी कागज का गोदाम है। रविवार की देर रात शार्ट सर्किट से गोदाम में रखे कागज में आग लग गई। सोमवार की सुबह गोदाम में उठते धुएं को देखकर आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी ग्राम प्रधान को दी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : बकरीद में लोगों ने नमाज अदा की, एक-दूसरे को गले लग कर दी बधाई
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम प्रधान राजेश यादव ने आग लगने की सूचना गोदाम मालिक प्रेमचंद और फायरब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेडकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गोदाम मालिक प्रेमचंद के अनुसार गोदाम में करीब डेढ़ हजार कुंतल रद्दी कागज रखा था। जिसकी कीमत करीब तीन करोड़ रुपये थी। सभी कागज जलकर राख हो गए।

ये भी पढ़ें : सावन के अतिंम सोमवार पर श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब, जलाभिषेक के लिए लगी रात से कतारें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed