फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   people pray in masjid eidgah on eid ul azha bakrid in varanasi

बकरीद में लोगों ने नमाज अदा की, एक-दूसरे को गले लग कर दी बधाई

Mon, 12 Aug 2019 11:18 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 12 Aug 2019 11:18 AM IST
विज्ञापन
people pray in masjid eidgah on eid ul azha bakrid in varanasi
बकरीद पर लोगों ने नमाज अदा की। - फोटो : अमर उजाला

ईद उल अजहा यानी बकरीद पर्व के मौके पर शहर की मस्जिदों और ईदगाह में लोगों का जमावड़ा रहा। सभी ने एक-दूसरे को बकरीद की बधाई दी। वहीं ईद को देखते हुए प्रशासन भी सतर्क दिखा। बकरीद के पर्व पर यातायात के रास्ते बदल दिए गए हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें : यूपी: थाने के बाहर पति ने बोला तीन तलाक, पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन


ईद उल अजहा के मौके पर सभी ने मस्जिदों और ईदगाह में नमाज अदा की। प्रशासन ने बकरीद की नमाज के मद्देनजर सोमवार को सुबह पांच बजे से दोपहर 12 बजे तक रूट डायवर्जन किया है। एसपी ट्रैफिक श्रवण कुमार सिंह ने आमजन से अपील की है कि रूट डायवर्जन की व्यवस्था का पालन कर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में सहयोग करें। उन्होंने बताया कि गाजीपुर की तरफ  से आने वाले वाहनों को पांडेयपुर की तरफ मोड़ा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

वाराणसी की नदेसर स्थित मस्जिद में ईद उल अजहा की नमाज अदा की गई, साथ ही पिंडरा के ईदगाह में में लोगों ने नमाज अदा की। वहीं सवान का महीना और सोमवार होने के चलते एक जगह पर मुस्लिम समुदाय के लोग अमाज अदा कर लौट रहे तो दूसरी ओर कांवरिया महादेव को जल चढ़ाने जा रहे हैं।

वाराणसी में नमाज अदा करके आते लोग और जलाभिषेक करने जाते श्रद्धालु


ये भी पढ़ें : यूपी: हिंदू बहन को मुस्लिम भाइयों ने दिया कंधा, बोले- राम नाम सत्य है 

बकरीद और सावन के सोमवार को देखते हुए प्रशासन सतर्क दिख रहा है। इस दौरान कमिश्नर दीपक अग्रवाल और आईजी रेंज विजय सिंह मीणा ने मैदागिन से गोदौलिया मार्ग पर सुरक्षा सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।


शहर में सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते कमिश्नर दीपक अग्रवाल और आईजी रेंज विजय सिंह मीणा


यहां भी बदला रहेगा मार्ग :

  • नई सड़क से दालमंडी की ओर किसी भी प्रकार के वाहनों को नहीं जाने दिया जाएगा।
  • गोदौलिया से दशाश्वमेध की तरफ  किसी भी प्रकार के वाहन को नहीं जाने दिया जाएगा।
  • रेलवे स्टेशन कैंट से काशी विद्यापीठ होते हुए रथयात्रा की तरफ  जाने वाले वाहनों को इंग्लिशिया लाइन, मलदहिया होते हुए साजन सिनेमा तिराहा से जाएंगे। काशी विद्यापीठ की तरफ  जाने वाले वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित होगा।
  • लंगड़ा हाफिज मस्जिद पर नमाज के समय नई सड़क पर बेनिया बाग की तरफ  से वाहनों को बेनियाबाग तिराहे से आगे नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को पियरी की तरफ  मोड़ दिया जाएगा।
  • एलटी कॉलेज तिराहा से पुलिस लाइन चौराहे की तरफ  वाहनों को नही जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को कचहरी, आंबेडकर चौराहे की तरफ  भेजा जाएगा। इसी प्रकार पांडेयपुर की तरफ  से वाहनों को डीआईजी आवास की तरफ  जाने वाले मार्ग पर डायवर्ट किया जाएगा।
  • नमाज के दौरान पूर्व में जारी सभी प्रकार के वाहन पास निरस्त रहेंगे।
  • एंबुलेंस और शव वाहन रूट डायवर्जन के प्रतिबंध से मुक्त रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed