फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Fire in junk godown in varanasi

बनारस में कबाड़ के गोदाम में लगी आग, लाखों रुपये के नुकसान का अंदेशा

Sun, 25 Nov 2018 10:26 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sun, 25 Nov 2018 10:26 AM IST
विज्ञापन
Fire in junk godown in varanasi
मौके पर लगी भीड़ - फोटो : amar ujala
वाराणसी के भेलुपुर थाना अंतर्गत गुरुधाम मंदिर के पीछे स्थित कबाड़ के गोदाम में शनिवार की दोपहर संदिग्धहाल में आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को आग बुझाने के लिए एक घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी। आग से तीन से चार लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।
विज्ञापन


सुंदरपुर के निवासी सुनील अग्रहरि गुरुधाम मंदिर परिसर के उत्तरी हिस्से में कबाड़ के गोदाम चलाता है। इस जमीन के मालिक रेवड़ी तालाब के रहने वाले हैं। शनिवार की दोपहर में वह दुकान बंद कर घर पर भोजन के लिए चला गया।
विज्ञापन


वापस जैसे लौटा और ताला खोला तो अंदर गोदाम के पिछले हिस्से से धुआं निकल रहा था। पुलिस को सूचना देने और फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के मौके पर पहुंचने तक में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटों के साथ ही पूरा क्षेत्र काले धुएं से भर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची दो फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के साथ पहुंचे जवानों ने एक घंटे तक कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुकान के अंदर आग बुझाने का कोई उपकरण नहीं था। गोदाम मालिक के अनुसार आग से तीन से चार लाख रुपये के नुकसान होने की बात बताई गई। 

सांस लेने में हुई दिक्कत

आग के चलते आसपास के क्षेत्र में धुआं ही धुआं नजर आ रहा था। धुएं के चलते लोगों को सांस लेने में दिक्कत हुई। कई लोगों ने पहले तो घरों की खिड़की, दरवाजे बंद कर समस्या से निजात पाने की कोशिश की। बाद में लोग घरों से बाहर निकल आए।

वहीं, कबाड़ के गोदाम में आग बुझाने के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके से चली गईं। कुछ ही देर में दुकान के एक हिस्से में फिर से आग धधक उठी। इसे स्थानीय लोगों ने बुझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed