फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Fire broke out after tanker filled with LPG overturned after colliding with car in varanasi

Varanasi News: कार को बचाने में अनियंत्रित होकर पलटा LPG से भरा टैंकर, लगी भीषण आग; खाली कराए गए आसपास के घर

Sat, 30 Dec 2023 07:29 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 30 Dec 2023 07:29 PM IST
सार

कार से टकराकर अनियंत्रित होकर एलपीजी से भरा टैंकर पलटने से आग लग गई। घंटों की मशक्कत के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। आसपास की दुकानों को बंद कराने के साथ ही पास के गांव के कुछ घरों को खाली कराने की सूचना है।

विज्ञापन
Fire broke out after tanker filled with LPG overturned after colliding with car in varanasi
varanasi fire news - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिले के रखौना गांव में रिंग रोड फेज-2 के ओवरब्रिज पर शनिवार की शाम एक कार से टक्कर बचाने के चक्कर में एक एलपीजी टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के पलटते ही चालक कूदकर बाहर भागा। देखते ही देखते गैस का रिसाव शुरू हुआ और टैंकर में आग लग गई। ग्रामीणों की सूचना पर मिर्जामुराद थाने की पुलिस और दमकल की एक-एक कर 13 गाड़ियां आईं।

विज्ञापन


एलपीजी टैंकर में लगी आग को देखते हुए घटनास्थल से एक किलोमीटर के दायरे के 150 से ज्यादा मकान खाली करा दिए गए। साथ ही, वाराणसी-प्रयागराज नेशनल हाईवे और रखौना-हरहुआ रिंग रोड पर वाहनों का आवागमन रोक दिया गया। इसके चलते नेशनल हाईवे पर वाहनों की कई किलोमीटर लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन


लगभग पांच घंटे बाद रात नौ बजे वाराणसी-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर वाहनों का आवागमन शुरू कराया गया। रात 11:30 बजे आग पर काबू पाया गया। इसके बाद रिंग रोड फेज-2 की एक लेन पर रखौना से हरहुआ के लिए वाहनों का आवागमन शुरू कराया गया। वहीं, दूसरी लेन पर आवागमन बंद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन




 

Trending Videos

Fire broke out after tanker filled with LPG overturned after colliding with car in varanasi
varanasi fire news - फोटो : अमर उजाला

दुर्घटनाग्रस्त एलपीजी टैंकर को सुल्तानपुर निवासी चालक राजेश पाल पटना से प्रयागराज ले जा रहा था। उसने बताया कि शाम पौने चार बजे के लगभग अचानक सामने आई एक कार से टक्कर बचाने के चक्कर में टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। उसके बाद गैस का रिसाव शुरू हुआ और आग लग गई। आग लगने के बाद चार बार धमाके की आवाज सुनाई दी और आग के गोले तीन किलोमीटर दूर तक देखे गए। राजेश ने बताया कि टैंकर में 17 टन गैस भरी हुई थी।

हादसे की सूचना पाकर पुलिस अफसरों के साथ पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन घटनास्थल पर पहुंचे। उधर, मुख्य अग्निशमन अधिकारी आनंद सिंह राजपूत ने बताया कि टैंकर के चैंबरों में एलपीजी भरी हुई थी। एलपीजी की आग पर काबू पाना आसान नहीं होता है। हमारी टीम ने जोखिम उठा कर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed