फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Fire breaks out in Pind Baluchi restaurant in Varanasi

Varanasi News: पिंड बलूची रेस्टोरेंट में लगी आग, खाली कराई गई बिल्डिंग; फायर एक्सटेंशन से पाया गया काबू

Tue, 27 Feb 2024 01:59 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 27 Feb 2024 01:59 PM IST
सार

रथयात्रा क्षेत्र के स्वास्तिक टॉवर के तीसरे तल पर स्थित पिंड बलूची रेस्टोरेंट में अचानक आग लगने की सूचना मिलने ही अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन पूरी बिल्डिंग को खाली कराया गया। गनीमत रही कि बिल्डिंग के फायर एक्सटेंशन से आग पर काबू पा लिया गया। 

विज्ञापन
Fire breaks out in Pind Baluchi restaurant in Varanasi
पिंड बलूची रेस्टोरेंट में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिले के रथयात्रा क्षेत्र के स्वास्तिक टॉवर के तीसरे तल पर स्थित पिंड बलूची रेस्टोरेंट में मंगलवार की दोपहर आग लग गई। आग रेस्टोरेंट के किचन में लगी थी। सूचना मिलते ही पूरी बिल्डिंग को खाली करा दिया गया। आग पर बिल्डिंग के फायर एक्सटेंशन से काबू पा लिया गया और आधे घंटे में स्थिति सामान्य हो गई।

विज्ञापन


विज्ञापन


आग लगने की सूचना पर भेलूपुर के फायर ऑफिसर इंद्रजीत वर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने थर्ड फ्लोर पर स्थित रेस्टोरेंट के किचन का जायजा लिया और मैनेजर से घटना जानकारी ली। स्वास्तिक टॉवर के मैनेजर ने बताया कि आग लगने से कोई खास नुकसान नहीं हुआ है। खाने का कुछ सामान खराब हुआ है। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed