फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   FIR against hari priya by her brother anant narayan singh

बनारस राज परिवार की रार पहुंची थाने, अनंत नारायण सिंह ने अपनी बहन के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

Fri, 24 Aug 2018 11:27 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 24 Aug 2018 11:27 AM IST
विज्ञापन
FIR against hari priya by her brother anant narayan singh
रामनगर किला
बनारस राज परिवार से आपसी विवाद को लेकर एक मामला सामने आया है। कुंवर अनंत नारायण सिंह ने रामनगर थाने में अपने प्रतिनिधि के जरिये गुरुवार को अपनी बड़ी बहन हरिप्रिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


शादी के कार्ड में काशी स्टेट का प्रतीक चिह्न छापे जाने को लेकर यह मामला दर्ज कराया गया है। रामनगर पुलिस मामले की जांच कर रही है। रामनगर थाने पहुंचे कुंवर के प्रतिनिधि कैप्टन रमेश सिंह ने तहरीर दी कि काशी स्टेट के प्रतीक चिह्न का गलत उपयोग किया गया है।
विज्ञापन


प्रकरण के अनुसार 10 जुलाई 2018 को राजकुमारी हरिप्रिया के पुत्र की शादी थी। शादी के कार्ड पर काशी स्टेट का प्रतीक चिह्न छापा गया था। कैप्टन रमेश सिंह ने कहा कि ऐसा करके गलत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, राजकुमारी हरिप्रिया ने कहा कि कुंवर की ओर से बहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराना आम बात है। कुछ लोग नहीं चाहते हैं कि भाई-बहन मिलजुल कर रहें और किले में शांति रहे। इस वजह से मामले को तूल दिया जा रहा है। उधर, काशी के राज परिवार से जुड़े इस मामले को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed