{"_id":"638c0ef81b5fd500853077c3","slug":"finance-minister-reached-kashi-vishwanath-dham-baba-s-court-went-on-foot-from-natkot-kshetram-with-ganga-water","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"काशी विश्वनाथ धाम में वित्तमंत्री: हाथ में गंगा जल लेकर नाटकोट्टई से पैदल ही गईं बाबा के दरबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी विश्वनाथ धाम में वित्तमंत्री: हाथ में गंगा जल लेकर नाटकोट्टई से पैदल ही गईं बाबा के दरबार
Sun, 04 Dec 2022 10:01 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Sun, 04 Dec 2022 10:01 AM IST
सार
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शनिवार शाम गोदौलिया स्थित नाटकोट क्षेत्रम गई वहाँ लगभग डेढ़ घंटे रहीं। वहां से पैदल ही नाट कोट की आरती के साथ हाथ में गंगा जल लेकर बाबा दरबार को पहुंची।
विज्ञापन
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण दर्शन पूजन के लिए पहुंची बाबा दरबार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण काशी के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंची हैं। कार्यक्रमों के बाद शनिवार शाम गोदौलिया स्थित नाटकोट्टई गई वहाँ लगभग डेढ़ घंटे रहीं। वहां से पैदल ही नाट कोट की आरती के साथ हाथ में गंगा जल लेकर बाबा दरबार को पहुंची। मंदिर अर्चक टेक नारायण व नीरज पांडे ने दर्शन पूजन करवाया। बाहर आने पर बाबा को नमन कर विशालाक्षी मंदिर गईं। फिर बाबा धाम देखा।
विज्ञापन
वित्त मंत्री ने शनिवार को श्री विशालाक्षी मंदिर, श्री कुमारस्वामी मठ, काशी नाटकोट्म क्षत्रम, श्री चक्रलिंगेश्वर मठ और शिव मठ का भ्रमण किया। इसके साथ ही वह हनुमान घाट और दशाश्वमेध घाट सहित शहर के कुछ महत्वपूर्ण घाटों का भी भ्रमण किया और गंगा नदी में नौकायन किया।
विज्ञापन
काशी तमिल संगमम में हिस्सा लेने पहुंची वित्त मंत्री
- फोटो : अमर उजाला
चार दिसंबर यानि आज केंद्रीय वित्त मंत्री बीएचयू में आर्किटेक्चर एंड अदर हेरिटेज फॉर्म्स इन आईकेएस (इंडियन नॉलेज सिस्टम) पर एक सेमिनार में भाग लेंगी और विश्वविद्यालय में एक अन्य कार्यक्रम में छात्रों के साथ संवाद भी करेंगी। बाद में वित्त मंत्री बीएचयू में काशी तमिल संगमम के तहत एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी भाग लेंगी। तमिलनाडु के चार लोग जिन्होंने राज्य के तेनकासी की 30 से अधिक वर्षों तक सेवा की, वे भी तीन और चार दिसंबर वित्त मंत्री के साथ ऑनलाइन जुड़ेंगे।