फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Fighting in BHU Commerce Faculty, tension continues in Gurtu Hostel

Varanasi News: बीएचयू वाणिज्य संकाय में मारपीट, गुर्टू हॉस्टल में तनाव बरकरार

Fri, 10 Nov 2023 02:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Nov 2023 02:14 AM IST
विज्ञापन
Fighting in BHU Commerce Faculty, tension continues in Gurtu Hostel
वाराणसी। बीएचयू परिसर में वाणिज्य संकाय में छात्रों के बीच बृहस्पतिवार को भी जमकर मारपीट हुई। संकाय में दोपहर बाद हुई मारपीट की जानकारी मिलने पर प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम पहुंची और किसी तरह मामला शांत कराया। पता चला कि गुर्टू हॉस्टल में रहने वाले कुछ छात्र मारपीट में शामिल हैं। इसके बाद चीफ प्रॉक्टर भी पहुंचे और उन्होंने छात्रों को हॉस्टल भेजा। हॉस्टल में तनाव बना हुआ है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में बुधवार को गुर्टू हॉस्टल में बीकॉम और एमबीए के छात्रों के बीच मारपीट हुई थी। इसमें कुछ छात्रों को चोट आई थी। किसी तरह बुधवार को तो मामला शांत हो गया था, लेकिन बृहस्पतिवार को छात्र फिर भिड़ गए। संकाय में बृहस्पतिवार को घटना की जांच चल रही थी। इस दौरान कुल एमबीए के छात्रों से घटना के बारे में पूछताछ हो रही थी। इसी समय बीकॉम के छात्र पहुंचे और किसी बात को लेकर मारपीट शुरू हो गई। चीफ प्रॉक्टर प्रो. शिवप्रकाश सिंह ने कहा कि एक छात्र को चोट लगी, जिसका प्राथमिक उपचार भी कराया गया। पूछताछ में पता चला कि दस से अधिक छात्र हॉस्टल पर भी हैं। इसके बाद पुलिस अधिकारियों के साथ हॉस्टल पहुंचकर छात्रों को अंदर जाने को कहा गया। यहीं नहीं मारपीट की घटना में डरकर हॉस्टल के कमरे में बैठे छात्र को भी बाहर निकाला गया। फिलहाल मामला शांत है। यहां सुरक्षाकर्मियों की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed